Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पवन सिंह : नीलम सिंह की मौत से लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी तक, नाम रहे कई विवाद

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का नाम केवल उनके सुपरहिट गानों और फिल्मों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि उनके साथ जुड़े विवाद भी समय-समय पर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका करियर दो दशक पुराना है और इस दौरान उनकी जिंदगी में कई ऐसे पल भी आए, जब वह विवादों से घिर गए, जिन्होंने उनकी पेशेवर और निजी जिंदगी को भी प्रभावित किया।

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का नाम केवल उनके सुपरहिट गानों और फिल्मों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि उनके साथ जुड़े विवाद भी समय-समय पर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका करियर दो दशक पुराना है और इस दौरान उनकी जिंदगी में कई ऐसे पल भी आए, जब वह विवादों से घिर गए, जिन्होंने उनकी पेशेवर और निजी जिंदगी को भी प्रभावित किया।

5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे पवन सिंह के पारिवारिक विवाद हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन यह शादी काफी लंबे समय तक नहीं चल सकी। शादी के कुछ ही महीनों बाद 8 मार्च 2015 को नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना ने पवन सिंह को सीधे सवालों के घेरे में ला दिया। हर कोई उनसे घटना के पीछे का कारण पूछ रहा था।

इसके बाद पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। यह रिश्ता भी विवादों से भरा रहा। 2022 में पवन सिंह ने आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और ज्योति सिंह ने उन पर मानसिक प्रताड़ना, गर्भपात का दबाव बनाने और कई गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई और सार्वजनिक मंचों पर अपने दर्द को साझा किया।

पवन सिंह का नाम सह कलाकारों के साथ विवादों में भी जुड़ा रहा है। सबसे चर्चित मामला उनकी को-स्टार अक्षरा सिंह के साथ रहा। दोनों की जोड़ी पहले भोजपुरी फिल्मों की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती थी। लेकिन ज्योति सिंह से शादी के बाद, अक्षरा सिंह के साथ उनका रिश्ता तनावपूर्ण हो गया। अक्षरा ने पवन सिंह पर धमकी देने, मारपीट करने और इंडस्ट्री से बाहर करने के प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। यह विवाद लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।

पवन सिंह का विवाद केवल फिल्म और निजी जीवन तक ही सीमित नहीं रहा। उनका नाम राजनीति से जुड़े विवादों में भी आया। साल 2024 में भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट दिया था। हालांकि, उनके कुछ गानों और टिप्पणियों को लेकर आलोचना बढ़ी और पवन सिंह को केवल 24 घंटे के भीतर यह घोषणा करनी पड़ी कि वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके बाद उनका टिकट वापस ले लिया गया।

भोजपुरी सिनेमा के एक और बड़े सितारे खेसारी लाल यादव के साथ भी पवन सिंह का लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों कलाकार कई बार एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों ने सोशल मीडिया और मंचों पर एक-दूसरे पर निशाना साधा।

पवन सिंह पर धोखाधड़ी का केस भी दर्ज हुआ। उन्हें और उनके साथियों पर आरोप लगा कि उन्होंने एक फिल्म बनाने के नाम पर वाराणसी के एक व्यवसायी से 1.25 करोड़ रुपये की ठगी की। इस मामले में कोर्ट ने पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला भी सामने आया। यह धमकी 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करने को लेकर मिली। उनके मैनेजर ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

इन सभी विवादों के बावजूद पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। उनके गाने, फिल्मों और स्टेज पर प्रदर्शन ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार बना दिया है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News