Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फिलीपींस दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 'आसियान' और 'ईस्ट एशिया समिट' में लेंगे हिस्सा


नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 17 नवंबर तक फिलीपींस की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी इस साल आसियान अध्यक्ष फिलीपींस कर रहा है।

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 17 नवंबर तक फिलीपींस की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी इस साल आसियान अध्यक्ष फिलीपींस कर रहा है।

साल 2014 से अब तक यह 13वीं बार होगा जब प्रधानमंत्री मोदी 'आसियान-इंडिया समिट' में भाग लेंगे। यह 'आसियान' के साथ भारत की मजबूत और लगातार बढ़ती साझेदारी को दिखाता है।

इस दौरे के दौरान 'आसियान' और भारत के बीच 'कम्प्रिहेन्सिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' (सीएसपी) की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और आपसी सहयोग बढ़ाने के नए रास्तों पर चर्चा की जाएगी।

फिलीपींस इस साल 'आसियान' की अध्यक्षता 'नेविगेटिंग आवर फ्यूचर, टुगेदर' थीम के तहत कर रहा है।

वर्ष 2026 ट्रीटी ऑफ ऐमिटी ऐंड को-ऑपरेशन इन साउथईस्ट एशिया (टीएसी) की 50वीं वर्षगांठ भी है। यह समझौता शांति, आपसी सम्मान, संवाद और सहयोग के सिद्धांतों को मजबूत करता है। भारत उन शुरुआती 'आसियान' संवाद साझेदार देशों में शामिल था जिसने इस संधि को स्वीकार किया था।

यह यात्रा भारत और 'आसियान' के बीच बढ़ते रिश्तों को और मजबूती देने का अवसर होगी। दोनों पक्ष समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और तैयारी, व्यापार और निवेश, डिजिटल बदलाव, रक्षा सहयोग, कनेक्टिविटी, विकास भागीदारी और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान देंगे।

21वां ईस्‍ट एश‍िया सम‍िट प्रधानमंत्री मोदी को भाग लेने वाले देशों के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने का मौका भी देगा। इसके साथ ही भारत एक खुले, समावेशी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखने वाले क्षेत्रीय ढांचे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगा।

'आसियान' के एक 'कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनर' के रूप में भारत, आसियान कम्युनिटी विजन 2045, उसके विभिन्न रणनीतिक कार्यक्रमों और 'आसियान कनेक्टिविटी' को समर्थन देता है।

उम्मीद है कि इस शिखर सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और संस्थागत संबंधों को गहरा करने के लिए कुछ नई और व्यावहारिक पहलों तथा कार्यक्रमों का भी ऐलान किया जाएगा।

भारत और 'आसियान' के देशों के बीच हजारों साल पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच संस्कृति, ज्ञान, व्यापार और समुद्री मार्गों के जरिए लंबे समय से संपर्क रहा है, जिसने आज की मजबूत साझेदारी की नींव रखी है।

'आसियान', भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का एक अहम हिस्सा है और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर भारत की सोच में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत लगातार 'आसियान' की एकता, उसकी केंद्रीय भूमिका और 'आसियान' के नेतृत्व वाले क्षेत्रीय ढांचे का समर्थन करता रहा है।

भारत और 'आसियान' के बीच 1992 में संवाद साझेदारी शुरू हुई थी। इसे 2012 में 'रणनीतिक साझेदारी' और फिर 2022 में 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' तक बढ़ाया गया।

इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है।

'आसियान-भारत कार्य योजना 2026-2030' दोनों पक्षों के बीच सहयोग को और मजबूत करने और 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' को ठोस नतीजों में बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण रूपरेखा प्रदान करता है।

फिलहाल भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के नेतृत्व में 40 से अधिक संवाद तंत्र काम कर रहे हैं, जिनका उद्देश्य 'आसियान' क्षेत्र के साथ जुड़ाव और सहयोग को और गहरा करना है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-13 20:05:01

Share:

Leave A Reviews

Related News