Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे चुनिंदा मुकाबलों का मुफ्त टेलीकास्ट


नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून की देर रात (भारतीय समय के अनुसार) से होगी। भले ही भारत इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहा, लेकिन देश में फीफा विश्व कप को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फैंस 'जी नेटवर्क' पर इन मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं, लेकिन कुछ मुकाबले 'डीडी स्पोर्ट्स' पर मुफ्त में देख सकेंगे।

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून की देर रात (भारतीय समय के अनुसार) से होगी। भले ही भारत इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहा, लेकिन देश में फीफा विश्व कप को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फैंस 'जी नेटवर्क' पर इन मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं, लेकिन कुछ मुकाबले 'डीडी स्पोर्ट्स' पर मुफ्त में देख सकेंगे।

मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच ओपनिंग मैच 11 जून की देर रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल 10 से 12 जुलाई के बीच आयोजित होंगे, जबकि सेमीफाइनल 15 और 16 जुलाई को टेलीकास्ट होंगे। फाइनल 20 जुलाई को होगा।

फुटबॉल के इस महाकुंभ में कुल 48 टीमें ट्रॉफी के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे। इस मल्टीनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका मिलकर करेंगे, जिसमें कुल 104 मैच खेले जाएंगे।

इस नए फॉर्मेट में चार-चार टीमों के 12 ग्रुप बनाए गए हैं। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ 8 सबसे अच्छी टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी, जिससे पारंपरिक 'राउंड ऑफ 16' से पहले एक नया 'राउंड ऑफ 32' बनेगा।

भारत में कहां देख सकेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 टेलीविजन पर हाल ही में लॉन्च हुए यूनाईट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा। मैच चार चैनलों पर दिखाए जाएंगे- यूनाईट8 स्पोर्ट्स 1 (हिंदी कमेंट्री), यूनाईट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी (हिंदी कमेंट्री), यूनाईट8 स्पोर्ट्स 2 (इंग्लिश कमेंट्री) और यूनाईट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी (इंग्लिश कमेंट्री)।

'डीडी स्पोर्ट्स' ने घोषणा की है कि वह कुछ चुनिंदा मैच फ्री में दिखाएगा। डीडी स्पोर्ट्स पर मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला ओपनिंग मैच फ्री में देखा जा सकेगा। इसके अलावा, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच 'डीडी फ्री डिश' पर उपलब्ध होंगे।

भारत में कहां देख सकेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग?

फैंस 'जी5' ऐप पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News