Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फीफा वर्ल्ड कप 2026: स्पेन की 26-सदस्यीय टीम घोषित, चोट की चिंता के बावजूद लामिन यामल शामिल


नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्पेन ने सोमवार को 26-सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें फिटनेस संबंधी चिंताओं के बावजूद, 18 वर्षीय लामिन यामल को शामिल किया गया है।

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्पेन ने सोमवार को 26-सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें फिटनेस संबंधी चिंताओं के बावजूद, 18 वर्षीय लामिन यामल को शामिल किया गया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी। फुटबॉल का यह महाकुंभ यूएसए, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है। स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने ऐसी संतुलित टीम को चुना है, जिसने यूईएफए यूरो 2024 का खिताब जिताया था।

एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले लामिन यामल से स्पेनिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए आक्रामक शक्ति बनने की उम्मीद है। हालांकि, इस युवा सनसनी के चोट के कारण 'ला रोजा' (स्पेनिश टीम) के ग्रुप चरण का पहला मैच न खेल पाने की खबरें भी हैं।

पैर में फ्रैक्चर के बाद पिछले हफ्ते मिडफील्डर फर्मिन लोपेज को सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर बैठना पड़ा है। स्पेन के खेमे में मिडफील्ड में पेद्री, रोड्री और फैबियन रुइज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करेंगे, जबकि निको विलियम्स, दानी ओल्मो और फेरान टोरेस अपनी रचनात्मकता और गति से अंतिम छोर पर आक्रमण का खतरा पैदा करेंगे।

वर्ल्ड कप अभियान शुरू करने से पहले, स्पेनिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 4 और 8 जून को इराक और पेरू की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के खिलाफ दो मैत्रीपूर्ण मैच खेलेगी।

स्पेन की टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एच में केप वर्डे, सऊदी अरब और उरुग्वे की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के साथ शामिल है। वे अपना पहला मैच 14 जून को केप वर्डे के खिलाफ खेलेंगे।

फीफा विश्व कप 2026 के लिए स्पेनिश टीम:

गोलकीपर: उनाई सिम्न, डेविड राया, जोन गार्सा।

डिफेंडर: मार्क कुकुरेला, एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो, पाउ क्यूबर्स, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क पबिल, एरिक गार्का, मार्कोस लोरेंटे, पेड्रो पोरो।

मिडफील्डर: पेड्री, फैबिन रुइज, मार्टिन जुबिमेन्डी, गेवी, रोड्री, लेक्स बेना, मिकेल मेरिनो, मिकेल ओयारजाबल।

फॉरवर्ड: दानी ओल्मो, निको विलियम्स, येरेमी पिनो, फेरान टोरेस, बोर्जा इग्लेसियस, विक्टर मुओज, लैमिन यमल।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News