Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी के 12 साल पूरे, रूस ने कहा- उनके नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं


मॉस्को, 10 जून (आईएएनएस)। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक सामान्य परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व किया है और उनके कार्यकाल में भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति हासिल की है।

मॉस्को, 10 जून (आईएएनएस)। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक सामान्य परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व किया है और उनके कार्यकाल में भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति हासिल की है।

भारतीय दूतावास द्वारा रूस में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए बयान में पेस्कोव ने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद संभाला था और तब से लगातार देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

पेस्कोव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक सामान्य परिवार से आते हैं और अपने राजनीतिक सफर के जरिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देशों में से एक भारत के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया, जो देश के विकास का महत्वपूर्ण संकेतक है।

उन्होंने कहा कि भारत आज उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल हो चुका है। साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

रूसी प्रवक्ता ने कहा कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है तथा दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग और विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में संवाद जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी भविष्य में भी भारत-रूस संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

गौरतलब है कि पिछले महीने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन और पश्चिम एशिया समेत विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उस बैठक में भारत की ओर से संवाद और कूटनीति को ही आगे बढ़ने का सर्वोत्तम मार्ग बताया था।

बैठक के दौरान लावरोव ने दिसंबर 2025 में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की जानकारी भी प्रधानमंत्री मोदी को दी थी। प्रधानमंत्री ने लावरोव से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित करने का अनुरोध किया था।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News