Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी के 25 साल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय : आचार्य प्रमोद कृष्णम


गाजियाबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों में देश ने कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 2014 से प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

गाजियाबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों में देश ने कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 2014 से प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू को हमने नहीं देखा, लेकिन उनके बारे में पढ़ा और सुना है। इंदिरा गांधी को देखा भी है। नरेंद्र मोदी के जीवन के ये 25 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का नया अध्याय हैं।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक पहचान में बड़ा बदलाव आया है। समय भारत की तुलना पाकिस्तान जैसे देशों से की जाती थी जबकि आज भारत की तुलना चीन, रूस और अमेरिका जैसे बड़े देशों से की जा रही है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में सनातन से जुड़े मुद्दों के वैश्विक स्तर पर चर्चा में आने का भी उल्लेख किया। उन्होंने श्री कल्कि धाम, कुंभ और महाकुंभ के साथ-साथ रामेश्वरम, सोमनाथ और केदारनाथ जैसे धार्मिक स्थलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों ने भारत की पहचान को दुनिया के सामने मजबूत किया है।

राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने और कश्मीर के लाल चौक में वंदे मातरम गाने जैसे विषयों का भी उल्लेख किया। कृष्णम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 साल की यात्रा केवल गुजरात तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने अपना जीवन देश और भारत की मिट्टी को समर्पित किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह एक तरह से सिल्वर जुबली है। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री स्वस्थ रहें और देश की सेवा करते रहें तथा उनके सार्वजनिक जीवन की गोल्डन जुबली भी मनाई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारतीय लोकतंत्र की यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना करते हुए देश की सेवा में उनके निरंतर योगदान की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आकाशवाणी के बाहर धरने पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी धरना देने में एक्सपर्ट हो गए हैं। उन्हें इसकी प्रैक्टिस 2047 तक करते रहना चाहिए।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस की बर्बादी का अगर कोई जिम्मेदार है, तो वह राहुल गांधी हैं।"

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-10-07 15:00:04

Share:

Leave A Reviews

Related News