Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में नो-फ्लाई जोन लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


बेंगलुरु, 11 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 नवंबर को कर्नाटक दौरे से पहले बेंगलुरु में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने तीन प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास अस्थायी नो-फ्लाई जोन घोषित किया है।

बेंगलुरु, 11 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 नवंबर को कर्नाटक दौरे से पहले बेंगलुरु में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने तीन प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास अस्थायी नो-फ्लाई जोन घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक आर.ए. मंडूरकर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ट्रेनिंग सेंटर परिसर, बैनरघट्टा रोड स्थित हेलिपैड-2, तवारेकेरे मेट्रो स्टेशन और भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु (आईआईएमबी) ऑडिटोरियम के एक किलोमीटर दायरे में यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

प्रधानमंत्री सबसे पहले आरए मंडूरकर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ट्रेनिंग सेंटर परिसर पहुंचेंगे। वहां से वह तवारेकेरे मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बाद में आईआईएम बेंगलुरु के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

पुलिस के अनुसार, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित पुलिस उपायुक्तों ने इन क्षेत्रों को अस्थायी नो-फ्लाई जोन घोषित करने का अनुरोध किया था।

प्रतिबंध के दौरान ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), ग्लाइडर, छोटे विमान और गैर-निर्धारित उड़ानों के संचालन पर रोक रहेगी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री, अन्य वीवीआईपी और गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान मैसूर में 'भारत वन' का उद्घाटन करेंगे। यह मिनी फॉरेस्ट परियोजना 'नम्मा मैसूरु, नम्मा कोडुगे' पहल के तहत विकसित की गई है और चामुंडी पहाड़ी की तलहटी में स्थित है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री भारत के पहले झुके हुए एलईडी डोम प्लेनेटेरियम का भी उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान और मैसूर विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई है। लगभग 118 करोड़ रुपए की लागत वाली इस सुविधा में 150 से 160 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और इसे छात्रों तथा पर्यटकों दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

भारत वन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री कॉसमॉस कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे और आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मैसूर में भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने चामुंडी पहाड़ी की तलहटी स्थित प्लेनेटेरियम परिसर का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है और सुरक्षा जांच को और सख्त कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्लेनेटेरियम और भारत वन तक जाने वाले मुख्य मार्गों के दोनों ओर लोहे की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। परिसर में प्रवेश करने वाले कर्मचारियों को भी कड़ी जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

अधिकारियों ने प्लेनेटेरियम उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों का पृष्ठभूमि सत्यापन भी किया है और उन्हें प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पालन किए जाने वाले सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-11 23:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News