बेगूसराय, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
![]()
बेगूसराय, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पीएम मोदी का जन्मदिन है और हम आज विश्वकर्मा जी की पूजा भी कर रहे हैं। पीएम के जन्मदिन के मौके पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री पिछले 25 वर्षों से गरीबों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक हमेशा गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने जिस तरह 25 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है और उन्हें घर, बिजली और गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई है, हमारी यही प्रार्थना है कि वे आगे भी गरीबों की सेवा करते रहें और उनका आशीर्वाद पाते रहें।"
गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "गरीबों के जीवन में बदलाव लाने और जनसेवा के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता देश के लिए प्रेरणा है। महाकाल की कृपा सदैव उन पर बनी रहे और वे इसी ऊर्जा के साथ देश की सेवा करते रहें।"
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "बेगूसराय के खातोपुर मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। प्रभु से प्रार्थना है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे और मां भारती की सेवा का संकल्प और मजबूत हो।"
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर बेगूसराय स्थित 'रोटरी ब्लड सेंटर' में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। इस शिविर में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय स्थित रोटरी ब्लड सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर कर्मठता के साथ भारत को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा और समर्पण के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। रक्तदान के लिए युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह इस भावना को और मजबूत करता है कि राष्ट्रसेवा केवल विचार नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।"
--आईएएनएस
एससीएच/एबीएम
Leave A Reviews