Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल: सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से बधाई


रायपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 'सेवा ज्योति संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पूरी करने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

रायपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 'सेवा ज्योति संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पूरी करने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज 7 अक्टूबर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में शानदार 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 7 अक्टूबर 2026 को उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे हुए हैं। इस अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बहुत-बहुत बधाई दी जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह देश की सेवा करते रहें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर सेवा ज्योति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सुना। कार्यक्रम के बाद यहां से यात्रा भी निकाली जाएगी। इस आयोजन में प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर के बृजमोहन, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, विधायकगण और संगठन के लोग मौजूद रहे।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 38 स्थानों पर सेवा ज्योति संकल्प चौक का निर्माण किया जाएगा। रायपुर में तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर इस पहल को आगे बढ़ाया जाएगा।

विपक्ष और राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष में हैं तो उन्हें प्रदर्शन करना पड़ेगा। आज पूरे देश की जनता विपक्ष पर विश्वास खो चुकी है। विपक्ष कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाता है। जब यही लोग ईवीएम के जरिए चुनाव जीतकर सांसद बनते हैं, तब ईवीएम पर सवाल नहीं उठाया जाता, लेकिन चुनाव हारने के बाद अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा जाता है।

सीएम साय ने कहा कि विपक्ष इसी तरह अपना विरोध करता रहे। उन्होंने विपक्ष की राजनीतिक क्षमता पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए वे ऐसा कर रहे हैं और उनमें दम नहीं है।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-10-07 19:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News