Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी की हर विदेश यात्रा देशहित को ध्यान में रखकर होती है : संजय सरावगी


पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे, नीट पेपर लीक मामले, महिलाओं को आर्थिक सहायता और अदाणी फाउंडेशन की पहल समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे, नीट पेपर लीक मामले, महिलाओं को आर्थिक सहायता और अदाणी फाउंडेशन की पहल समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर बोलते हुए संजय सरावगी ने आईएएनएस से कहा कि पीएम मोदी की हर विदेश यात्रा देशहित को ध्यान में रखकर होती है। उन्होंने कहा कि भारत को अधिक मजबूत बनाने तथा ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने यूएई का दौरा किया और वहां के निवेशकों से भारत में उद्योग लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे निवेश से देश में रोजगार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।"

नीट पेपर लीक मामले में जारी सीबीआई की कार्रवाई पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही मामला सामने आया, सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि इस घोटाले में जो भी शामिल होगा, उसे किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।

वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गैस सिलेंडर और महिलाओं से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सरावगी ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि तेजस्वी यादव आखिर कहना क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा, "जब हमने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए हर महिला को 10 हजार रुपये देने की बात कही थी, तब तेजस्वी यादव ने इसे झूठा वादा बताया था।"

अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की बिहार में शुरू की गई पहल पर भी संजय सरावगी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन जनहित में कैंप और सामाजिक कार्य कर रहा है, जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि अदाणी समूह सिर्फ व्यापार ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बड़ा योगदान दे रहा है।

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "गौतम अदाणी ने बिहार के सारण जिले के मस्ती गांव से एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। आंखें एक बहुत कीमती धरोहर हैं और आंखों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए, एक बड़े अस्पताल के निर्माण की योजना बनाई गई है। वे इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। बिहार की विशाल ग्रामीण आबादी को इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अपने ही क्षेत्र में उचित चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।"

बता दें कि अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति नेत्र अस्पताल मिलकर बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ा विजन केयर नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। इसका उद्देश्य उत्तर और मध्य भारत के जरूरतमंद लोगों तक सस्ती और बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News