Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, सांसद श्रीकांत शिंदे ने बताया निंदनीय


मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शिवसेना सांसद और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शिवसेना सांसद और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियां अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध हैं। इन बयानों से मुझे गहरा आघात पहुंचा है और बेहद निराशा हुई है।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "संसद के भीतर और बाहर, मैंने अनेक ऐसे अवसर देखे हैं, जब राजनीतिक विमर्श का स्तर गिरा है और वैचारिक विरोध व्यक्तिगत कटुता में बदल गया है। कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लगातार प्रदर्शित होने वाला यह तीव्र द्वेष अब राजनीतिक असहमति की सीमाओं को लांघता दिखाई देता है।"

श्रीकांत शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना सार्वजनिक जीवन में शालीनता के पतन की पराकाष्ठा है। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना सार्वजनिक जीवन में शालीनता और संस्कारों के पतन की पराकाष्ठा है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के दिवंगत माता-पिता को निशाना बनाना न केवल अभद्रता है, बल्कि बुनियादी मानवीय मर्यादाओं का भी घोर उल्लंघन है।"

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केवल एक राजनीतिक दल के नेता नहीं हैं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश से चुने गए भारत के प्रधानमंत्री हैं। उनके प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि उस संवैधानिक पद और लोकतांत्रिक जनादेश की गरिमा के प्रति भी अनादर है।

श्रीकांत शिंदे ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, "देश की जनता सब देख रही है और वह अपेक्षा करती है कि उसके चुने हुए प्रतिनिधि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में भी गरिमा और जिम्मेदारी का परिचय दें।"

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Date & Time : 2026-10-26 18:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News