Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्राथमिक शिक्षा से बदलेगा समाज, हर पंचायत में बनेगा आदर्श स्कूल: सीएम माझी


भुवनेश्वर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और विकास की सबसे महत्वपूर्ण नींव मानती है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की मजबूत बुनियाद बच्चों के बेहतर भविष्य का रास्ता तैयार करेगी।

भुवनेश्वर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और विकास की सबसे महत्वपूर्ण नींव मानती है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की मजबूत बुनियाद बच्चों के बेहतर भविष्य का रास्ता तैयार करेगी।

मुख्यमंत्री ने केंदुझार जिले में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "इसी उद्देश्य के साथ पंडित गोदाबरिश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्राथमिक विद्यालय को आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है।"

मुख्यमंत्री माझी ने शुक्रवार को केंदुझार दौरे के दौरान राज्य सरकार की प्रमुख शैक्षिक योजना पंडित गोदाबरिश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के तीसरे चरण का शिलान्यास किया।

इस योजना के तीसरे चरण के तहत पूरे राज्य में 630 स्कूलों की आधारशिला रखी गई, जिनमें केंदुझार जिले के 35 स्कूल भी शामिल हैं। इन सभी स्कूलों का निर्माण लगभग 4,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 14 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित धरणीधर विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर का उद्घाटन भी किया।

अन्य प्रमुख परियोजनाओं के तहत मुख्यमंत्री ने उत्तरी ओडिशा के सबसे आधुनिक तकनीक आधारित व्यावसायिक प्रतिष्ठान माने जा रहे एक नए प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी।

करीब 237 करोड़ रुपए की लागत से 5.51 एकड़ भूमि पर बनने वाले 15 मंजिला टेक-बिजनेस पार्क का उद्देश्य उत्तरी ओडिशा के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "इन परियोजनाओं के माध्यम से केंदुझार के युवाओं को अब रोजगार के लिए बेंगलुरु या हैदराबाद नहीं जाना पड़ेगा। उनके लिए अपने ही क्षेत्र में रोजगार और प्रगति के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।"

इसके अलावा, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के सहयोग से धरणीधर मेडिकल कॉलेज परिसर में राज्य के पहले पूर्ण स्वदेशी तकनीक आधारित 'प्रिवेंटिव कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर' का उद्घाटन भी किया गया। लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से बने इस केंद्र में सभी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने जिले में स्वास्थ्य शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए 58.40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सात मंजिला डेंटल कॉलेज भवन और लगभग 63 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 10 मंजिला नर्सिंग कॉलेज भवन की आधारशिला भी रखी।

उन्होंने केंदुझार में एक सरकारी फार्मेसी कॉलेज स्थापित करने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को गति देने के लिए कुल 1,292 करोड़ रुपए की 330 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इनमें से लगभग 412 करोड़ रुपये की लागत वाली 198 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 880 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली 132 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री माझी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि भले ही वह ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन केंदुझार के लोगों के लिए आज भी वही पुराने 'मोहन भाई' हैं।

उन्होंने यह भी संकल्प जताया कि वह जीवनभर अपनी जन्मभूमि की सेवा करते रहेंगे।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-06 22:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News