Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'प्रीतम एंड पेड्रो' में ऐसे मिली भावना पानी को अहम भूमिका, बोलीं-राजकुमार हिरानी के साथ काम करना सम्मान की बात


मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री भावना पानी ने 'प्रीतम एंड पेड्रो' प्रोजेक्ट में मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री भावना पानी ने 'प्रीतम एंड पेड्रो' प्रोजेक्ट में मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

भावना पानी ने इस सहयोग को अपने करियर का खास मौका बताया। उन्होंने कहा कि राजकुमार हिरानी की टीम के साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है और उनके साथ काम करने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है। भावना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक अभिनव अरुण और एसोसिएट डायरेक्टर ऋतुजा ने उनसे ऑडिशन देने के लिए संपर्क किया था।

भावना ने कहा, “बाद में मुझे पता चला कि यह प्रोजेक्ट राजकुमार हिरानी फिल्म्स का है। मैंने ऑडिशन दिया। यह किरदार कहानी और उसके क्लाइमैक्स के लिए बेहद अहम था, इसलिए टीम ऐसे कलाकार की तलाश में थी जो इस भूमिका को प्रभावी ढंग से निभा सके। मैंने बिना देर किए इसके लिए हां कर दी। भले ही यह कैमियो रोल है, लेकिन यह कहानी को नया मोड़ देने वाला महत्वपूर्ण किरदार है।”

उन्होंने कहा, “दरअसल, राजू सर ने ही मेरी पहली फिल्म 'तेरे लिए' की एडिटिंग की थी। वह हमेशा मेरे प्रति बेहद सहयोगी और हौसला बढ़ाने वाले रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ दोबारा काम करना बहुत सहज लगा, क्योंकि हम पहले भी साथ काम कर चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “राजकुमार हिरानी फिल्म्स के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। वह बेहतरीन फिल्म निर्देशक हैं और उनके साथ काम करना लगभग हर कलाकार का सपना होता है।”

भावना ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात कई पुराने और परिचित लोगों से हुई। उन्होंने कहा, “फिल्म के एक निर्माता साहिल खोसला मेरे स्कूल में सीनियर थे। इससे पहले भी मैंने राजकुमार हिरानी फिल्म्स के साथ निर्देशक शिमीत अमीन के निर्देशन में बने एक विज्ञापन अभियान में काम किया था। इस प्रोजेक्ट पर काम करते हुए ऐसा लगा जैसे मैं फिर से अपने पुराने परिवार के बीच लौट आई हूं।”

भावना पानी की एक और फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी कुछ वेब सीरीज भी रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं नई फिल्मों और वेब सीरीज के लिए भी बातचीत कर रही हूं। यह मेरे लिए बेहद रोमांचक समय है, क्योंकि मुझे एक अभिनेता और निर्देशक, दोनों भूमिकाओं में खुद को साबित करने का मौका मिल रहा है।”

साइबर क्राइम कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का प्रीमियर 3 जुलाई, 2026 को हुआ था।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News