Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का बर्थडे किया सेलिब्रेट, 'लिटिल मरमेड' थीम पर रखी पार्टी

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या अवॉर्ड नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी का बेहद खूबसूरत पल है। प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास की बेटी मालती मैरी चार साल की हो गई हैं।

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या अवॉर्ड नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी का बेहद खूबसूरत पल है। प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास की बेटी मालती मैरी चार साल की हो गई हैं।

इस खास मौके को कपल ने पूरे प्यार और खुशी के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक खुद प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर साझा की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती के जन्मदिन पार्टी की एक झलक दिखाई। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें मालती के लिए 'द लिटिल मरमेड' थीम पर बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। पार्टी में केक खास तौर पर इस थीम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। केक पर डिज्नी की मशहूर किरदार एरियल और उसकी दोस्त सेबास्टियन को बनाया गया।

इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'वह चार साल की हो गई है।'

वहीं, निक जोनास ने भी अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, हालांकि उन्होंने मालती के चेहरे को केक इमोजी से ढक रखा था। इसके साथ उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा, ''मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरी नन्ही परी अब चार साल की हो गई है।''

इस खास मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी नातिन मालती के लिए एक भावुक संदेश लिखा। मधु चोपड़ा ने लिखा, ''मालती ने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को खुशियों और जादू से भर दिया। आपको ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाएं।''

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। बाद में इस कपल ने खुलासा किया था कि मालती का जन्म समय से पहले हो गया था, जिसके चलते उसे 100 दिनों से ज्यादा समय तक एनआईसीयू में रहना पड़ा था। यह समय दोनों के लिए बेहद मुश्किल था।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News