Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पुण्यतिथि विशेष : निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा


मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के 1970 और 1980 के दशक के लोकप्रिय अभिनेताओं की उस सूची में विनोद मेहरा का नाम शुमार है, जो पर्दे पर अपनी स्वाभाविक और भावनात्मक अभिनय शैली के लिए जाने जाते थे।

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के 1970 और 1980 के दशक के लोकप्रिय अभिनेताओं की उस सूची में विनोद मेहरा का नाम शुमार है, जो पर्दे पर अपनी स्वाभाविक और भावनात्मक अभिनय शैली के लिए जाने जाते थे।

बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा की 36वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर, आइए हम आपको उनके जीवन के बारे में बताते हैं, जिसमें उनके निजी जीवन से लेकर शानदार करियर तक का सफर शामिल है।

विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता का नाम परमेश्वरीदास मेहरा और माता का नाम कमला मेहरा था। विनोद ने महज 10 वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

उन्होंने 1950 के दशक के मध्य में फिल्म 'अदल-ए-जहांगीर' और 'रागिनी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वहीं, मुख्य अभिनेता के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1971 की फिल्म 'एक थी रीटा' से की। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया।

तीन दशक लंबे करियर में एक्टर ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। विनोद मेहरा की कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें, तो उनमें 'अनुराग', 'घर', 'जानी दुश्मन', 'अमर प्रेम', 'बेमिसाल', 'जुर्माना', 'द बर्निंग ट्रेन', 'नागिन', 'खुद्दार', 'साजन बिना सुहागन', 'जुर्माना', 'प्रेम प्रतिज्ञा', 'लाल पत्थर', आदि शामिल हैं। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने फिल्म 'गुरुदेव' का निर्माण और निर्देशन किया था, जो उनकी मृत्यु के बाद 1993 में रिलीज हुई।

यूं तो अभिनेता अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते थे, लेकिन फिल्मों से ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी और शादी के लिए लाइमलाइट में बने रहते थे। विनोद मेहरा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने तीन शादियां की थीं।

उन्होंने पहली शादी मां की मर्जी से मीना ब्रोका से की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 1978 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से दूसरी शादी की, लेकिन कुछ ही वर्षों बाद यह रिश्ता भी टूट गया।

इसके बाद मेहरा ने तीसरी शादी किरण मेहरा से की। कपल के दो बच्चे हुए। 30 अक्टूबर 1990 को महज 45 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हालांकि, अपनी तीन शादियों के अलावा, विनोद मेहरा का नाम अभिनेत्री रेखा के साथ भी काफी सुर्खियों में रहा। उनके और अभिनेत्री रेखा के बीच अफेयर और गुपचुप शादी की खबरें भी काफी चर्चित रहीं।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-29 23:05:03

Share:

Leave A Reviews

Related News