Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पूर्व डिप्टी स्पीकर की मौत पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा-'बंगाल में जंगलराज'


सहारनपुर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जंगलराज कायम हो गया है।

सहारनपुर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जंगलराज कायम हो गया है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "पश्चिम बंगाल में जंगल राज कायम हो गया है। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से हत्याएं और हिंसा हो रही है, वह देश के लिए चिंता की बात होनी चाहिए। एक व्यक्ति जो 25 साल तक लगातार विधायक और पूर्व डिप्टी स्पीकर भी रहा, फांसी पर लटका मिला। उनके पास एक सुसाइड नोट भी मिला। वह असली है या नहीं, यह अलग बात होगी।"

उन्होंने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता और सांसद वहां लूटपाट कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने करीब 38 लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की है। तो, इससे साबित होता है कि बड़े पैमाने पर लूटपाट हो रही है। पूरे पश्चिम बंगाल में जंगल राज कायम हो गया है।

पीएम मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा, "यहां बहुत सारे 'दिमागी नक्सली' हैं जो समाज में जहर फैला रहे हैं। समाज में जहर फैलाकर और धर्म या जाति के नाम पर समाज को बांटकर आप सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं, आप देश की बात नहीं कर रहे हैं।"

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ राजनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव रविवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट में उनके आवास स्थित कार्यालय से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके कार्यालय के बाहर जमा हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

आशीष बनर्जी पश्चिम बंगाल की राजनीति का जाना-माना नाम थे। वह रामपुरहाट विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। तत्कालीन ममता बनर्जी के सरकार में उन्होंने स्कूल शिक्षा, कृषि और आयुष विभागों के मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद पर भी काम किया।

--आईएएनएस

केके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News