Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्यार के दर्द और जुदाई की खामोशी को बयां करता है गाना 'मरके विखावांगा' : अमित गुप्ता


मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगर अमित गुप्ता ने अपने नए गाने 'मरके विखावांगा' को प्यार के सबसे दर्दनाक पहलू से जुड़ा हुआ बताया है। उन्होंने कहा कि यह गाना किसी ऐसे इंसान को खोने के दर्द को बयां करता है, जो कभी आपकी जिंदगी में सब कुछ हुआ करता था। इस गाने के जरिए प्यार में दिल टूटने, जुदाई के बाद आने वाली खामोशी और रिश्ते के खत्म होने के बाद भी दिल में रह जाने वाली भावनाओं को दिखाने की कोशिश की गई है।

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगर अमित गुप्ता ने अपने नए गाने 'मरके विखावांगा' को प्यार के सबसे दर्दनाक पहलू से जुड़ा हुआ बताया है। उन्होंने कहा कि यह गाना किसी ऐसे इंसान को खोने के दर्द को बयां करता है, जो कभी आपकी जिंदगी में सब कुछ हुआ करता था। इस गाने के जरिए प्यार में दिल टूटने, जुदाई के बाद आने वाली खामोशी और रिश्ते के खत्म होने के बाद भी दिल में रह जाने वाली भावनाओं को दिखाने की कोशिश की गई है।

आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अमित गुप्ता ने कहा कि 'मरके विखावांगा' प्यार के उस दर्द को दिखाता है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता।

उन्होंने कहा, '''मरके विखावांगा' प्यार के सबसे दर्दनाक पहलू की झलक है। यह उस इंसान को खोने का दुख है, जो आपके लिए सब कुछ था। इस गाने के जरिए हम दिल टूटने के दर्द, प्यार खत्म होने के बाद छा जाने वाली खामोशी और उन भावनाओं को दिखाना चाहते थे, जो रिश्ता खत्म होने के बाद भी हमारे साथ रहती हैं। यह गाना मेरे लिए बेहद निजी है और मुझे उम्मीद है कि सुनने वाले इसकी सच्ची भावनाओं से जुड़ पाएंगे।''

उन्होंने कहा, '''मरके विखावांगा' एक एहसास के साथ शुरू हुआ था और बाद में गाने का रूप ले पाया। मैं ऐसे दिल टूटने के दर्द के बारे में लिखना चाहता था, जो शोर नहीं करता। जब कोई इंसान जिंदगी से चला जाता है, तो उसके बाद जो खामोशी और खालीपन रह जाता है, मैं उसे दिखाना चाहता था। यश ईश्वरी के बोलों ने उन भावनाओं को बयां कर दिया, जिन्हें मैं खुद शब्द नहीं दे पा रहा था। शेन खेम्पराई के प्रोडक्शन ने गाने को वह गहराई दी, जिसकी इसे जरूरत थी। हमने म्यूजिक को आज के दौर के हिसाब से रखा, लेकिन धुन और दर्द को सबसे ज्यादा अहमियत दी।''

सिंगर ने गाने के म्यूजिक वीडियो को लेकर भी अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा, ''टीम इसे ज्यादा चमक-दमक वाला वीडियो बनाने के बजाय ऐसा रखना चाहती थी, जो सीधे दिल तक पहुंचे। इसके लिए क्लोज-अप शॉट्स, खामोशी और चेहरे के छोटे-छोटे भावों का इस्तेमाल किया गया, ताकि जुदाई के दर्द और रिश्ते के खत्म होने के बाद बची भावनाओं को स्वाभाविक तरीके से दिखाया जा सके। जी म्यूजिक कंपनी के साथ रिलीज हुए इस गाने को जय ने डायरेक्ट किया है।''

'मरके विखावांगा' में अंकित गुलाटी, भावना चिकारा और अमित गुप्ता नजर आ रहे हैं। गाने के बोल यश ईश्वरी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रोडक्शन शेन खेम्पराई ने किया है। यह गाना प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-26 15:30:15

Share:

Leave A Reviews

Related News