Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है 'तेरा मेरा नाता' : दीपिका चिखलिया


मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरा मेरा नाता' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती बल्कि लोगों को उन रिश्तों की अहमियत भी याद दिलाती है, जो समय के साथ कहीं पीछे छूटते जा रहे हैं। आईएएनएस संग बातचीत में दीपिका चिखलिया ने फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि यह कहानी दर्शकों के दिलों को छूने की क्षमता रखती है।

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरा मेरा नाता' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती बल्कि लोगों को उन रिश्तों की अहमियत भी याद दिलाती है, जो समय के साथ कहीं पीछे छूटते जा रहे हैं। आईएएनएस संग बातचीत में दीपिका चिखलिया ने फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि यह कहानी दर्शकों के दिलों को छूने की क्षमता रखती है।

आईएएनएस से बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, ''आज के समय में कहानियां बहुत तेजी से आगे बढ़ती हैं लेकिन कई बार उनमें भावनाओं की गहराई कम दिखाई देती है। 'तेरा मेरा नाता' ऐसी फिल्म है जो प्यार, त्याग और परिवार जैसे मूल्यों को सामने लाती है।''

उन्होंने कहा, ''रिश्ते किसी भी इंसान की जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और यह फिल्म इन्हीं रिश्तों की खूबसूरती को दिखाने का प्रयास करती है। फिल्म की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है और उन्हें अपने परिवार के महत्व का एहसास कराती है। आज जब लोग व्यस्त जीवन में रिश्तों के लिए समय नहीं निकाल पाते, तब ऐसी कहानियां और भी ज्यादा जरूरी हो जाती हैं।''

दीपिका ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के प्रीमियर को लेकर कहा, ''कान्स में फिल्म को प्रस्तुत करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात थी। वहां फिल्म को मिली सराहना पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाली रही। जब किसी भारतीय कहानी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो यह कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के लिए गर्व का क्षण होता है। फिल्म को विदेशों में भी लोगों ने काफी पसंद किया।''

दीपिका ने अपने को-स्टार सूरज कुमार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''सूरज के साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा। उन्होंने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया है। किसी भी फिल्म को मजबूत बनाने में कलाकारों की भावनात्मक जुड़ाव की बड़ी भूमिका होती है और सूरज ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी फिल्म देखते समय उसी भावनात्मक जुड़ाव को महसूस करेंगे, जैसा पूरी टीम ने फिल्म बनाते समय महसूस किया था।''

फिल्म में दीपिका चिखलिया और सूरज कुमार के अलावा अंबिका वाणी, पंकज बेरी, मेघना पंचाल और प्रज्ञा मिश्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

चंदा पटेल और स्वतंत्र गोयल के निर्देशन में बनी 'तेरा मेरा नाता' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News