Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बालाघाट के आदिवासी गांव में पहुचेंगे राहुल गांधी, 13 दिन में MP का दूसरा दौरा


बालाघाट जिले के आदिवासी बैगा बाहुल्य गांवों में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का दूसरी बार 15 दिनों के भीतर आना हो रहा है। 1 अक्टूबर को राहुल गांधी बालाघाट जिले के जगला गांव में पहुंचकर आदिवासियों के बीच समय बिताएंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर बच्चों की मौत के मामले पर राज्य सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे।

राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर तैयारियां व्यापक तौर पर की जा रही है, प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। इसी महीने 19 सितम्बर को राहुल गांधी इंदौर आये थे उन्होंने यहां छात्रों की गूंज कार्यक्रम किया था और अब 13 दिनों के भीतर प्रदेश के बालाघाट जिले का रूख करने जा रहे है।

सीएम, डिप्टी सीएम और विपक्षी नेता कर चुके है दौरा

बैगा आदिवासी गांवों में बच्चों की मौत को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन गांवों का दौरा कर चुके है और प्रभावितों को आर्थिक मदद के साथ ही समुचित व्यवस्था किये जाने के आदेश जारी किये गये है। प्रदेश उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ ही दो बार जनजातीय कार्य मंत्री कुवर विजय शाह का दौरा इन प्रभावित गांवों में हो चुका है।

इसके अलावा विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा बालाघाट मुख्यालय में 15 सितम्बर को न्याय यात्रा आंदोलन किया गया था जिसमें प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे थे। जबकि राष्ट्रीय सेवादल अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन ने गांवों में पहुंचकर आदिवासियों के बीच वक्त बीताते हुए उन्हें आवश्यक सामग्री बांटी थी। राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विक्रांत भूरिया का पहुंचना भी हुआ है। जबकि कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके भी यहां दौरा कर चुके है।  

राहुल गांधी का संभावित दौरा कार्यक्रम

आदिवासी बच्चों की मौत के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने के लिये उनका पहुंचना होने जा रहा है। संभावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को राहुल गांधी  दिल्ली से सीधे गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से उनका काफिला आदिवासी गांव जगला के लिये रवाना होगा। यहां वे मृत बच्चों के परिवारों से भेंट करेंगे और उनकी बातें सुनेंगे। दोप.2.15 से 3 बजे तक यह मुलाकात चलेगी और इसके बाद 3 बजे मीडिया से बात करेंगे एवं शाम 5.45 बजे दिल्ली के लिये रवानगी लेंगे।

Date & Time : 2026-09-29 13:10:39

Share:

Leave A Reviews

Related News