Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी का विरोध पूरा देश कर रहा: मंत्री संतोष कुमार सिंह


पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न पहलुओं अपने विचार व्यक्त किए।

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न पहलुओं अपने विचार व्यक्त किए।

संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विरोध पूरे देश में हो रहा है। देश के 140 करोड़ लोग उनके बारे में समझ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं। यह अफसोस की बात है कि उन्हें भारत नहीं, बल्कि पाकिस्तान ज्यादा पसंद है। ऐसी स्थिति में उनकी बातों को गंभीरता से लेना मूर्खता है। उनकी बातों को गंभीरता से लेना ठीक नहीं है।

इसके अलावा, उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि आज की तारीख में तेजस्वी यादव हताश हो चुके हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करना चाहिए। उन्हें राजनीति करने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है। उन्हें बिहार के बारे में बात करनी चाहिए थी। उन्हें इस बारे में बात करनी चाहिए थी कि कैसे राज्य में विकास की गति को तेज किया जाए और कैसे राज्य में लोगों के कल्याण के लिए काम किया जाए। मौजूदा समय में नेपाल में आई बाढ़ की वजह से बिहार में भी लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस दिशा में क्या योजनाएं तैयार की जा सकती हैं? इस पर तेजस्वी यादव को अपने विचार प्रस्तुत करने चाहिए थे, लेकिन वह इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम उठाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिसिया तंत्र में मूल्यांकन करने का उन्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि वह एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिनके बारे में पूरा देश अवगत है। यह सम्राट चौधरी की पुलिस है। अगर कोई रंगदारी या किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News