Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी के विवादित बयान पर मचा बवाल, हिंदू महासभा दर्ज कराएगी एफआईआर


लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एफआईआर हो जाएगी।

लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एफआईआर हो जाएगी।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस सांसद लगातार इस तरह के घटिया बयान देते रहते हैं। पिछले मामले में उन्हें सजा मिली थी और बाद में उनकी सांसद सदस्यता पर भी असर पड़ा था। एक बार फिर, उन्होंने रायबरेली में एक आम सभा के दौरान विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, देश के गृह मंत्री और आरएसएस को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किस आधार पर ऐसे बयान दिए हैं।"

उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरा देश पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सम्मान करता है, आप उन्हें नीचा दिखाने का काम करते हैं। सिर्फ यहीं नहीं, बल्कि आप विदेशों में जाकर भी उनके खिलाफ बयान देते हैं जो देश के लिए सही नहीं है, इस तरह बिना आधार के बयान नहीं देना चाहिए। राहुल गांधी के खिलाफ मैंने एफआईआर कराने के लिए कहा है, जल्द ही एफआईआर हो जाएगी, उसके बाद मैं उनसे सवाल करूंगा कि उनके पास इस तरह का बयान देने के लिए क्या अधिकार था?

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिन रायबरेली में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया था।

उन्होंने कहा, "अब आर्थिक तूफान आ रहा है और केंद्र सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ इनकी है। इन्होंने संविधान को खत्म किया है।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले कहा गया कि पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

--आईएएनएस

एसएके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News