Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील


शिमला, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो के माध्यम से संदेश साझा किया है।

शिमला, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो के माध्यम से संदेश साझा किया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राष्ट्र हित और लोकतंत्र की मजबूती से जुड़े वोट चोरी के मुद्दे पर हम सभी को गंभीरता से विचार करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। हमारा वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि हमारी आवाज, हमारी ताकत और हमारे भविष्य का आधार है। इसी अधिकार के माध्यम से हम अपनी सरकार चुनते हैं और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। इसलिए मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है।

उन्होंने कहा, "ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के आह्वान पर वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च एवं महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चल रही राहुल गांधी की इस मुहिम में अपनी आवाज बुलंद करें।"

बीते दिन 29 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद और पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही, उन्होंने 'हर भारतीय' से अपील की थी कि वे 1 नवंबर को 'इंडिया' गठबंधन की रैली में शामिल हों। यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है, जो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं को लेकर आयोजित की जा रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में वेणुगोपाल ने विपक्षी गठबंधन की रैली को 'चलो दिल्ली, वोट बचाओ, देश बचाओ' का नाम दिया और दावा किया कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Date & Time : 2026-10-30 16:10:03

Share:

Leave A Reviews

Related News