Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी को कोर्ट से क्लीन चिट, कांग्रेस बोली-सच को दबाया नहीं जा सकता


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणियों से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया गया है। कोर्ट के इस फैसले को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सत्यमेव जयते बताया।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणियों से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया गया है। कोर्ट के इस फैसले को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सत्यमेव जयते बताया।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए कभी कोई कसर नहीं छोड़ते और हर मौका ढूंढते रहते हैं। उन्होंने जो बात कही थी, वो सही कही थी। वो पूरा देश और दुनिया जानती है तो इस मामले में राहुल गांधी की जीत हुई। मैं उन्हें बधाई देता हूं, शुभकामना देता हूं।

सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि न्याय की जीत होती है। यह जितना भी प्रताड़ना करेंगे, अंततः जीत सत्य की ही होती है।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि कई केस उनके ऊपर किए गए और हर बार वो बरी हो रहे हैं। जानबूझकर राहुल गांधी को तकलीफ देने का काम हो रहा है, लेकिन मुझे पता है कि राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। वे लोगों की आवाज को उठाते रहेंगे।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। एक ऐसे योद्धा को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची गई थी, जिसने कभी अपना सिर नहीं झुकाया। उनकी रगों में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का खून दौड़ता है। मैं बस इतना कहूंगा कि उन्हें इस मामले में फंसाने की भाजपा की कोशिश आज नाकाम हो गई है। सत्यमेव जयते।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी को बरी करने के सुल्तानपुर जिला अदालत के फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इस देश का संविधान और लोकतंत्र सर्वोपरि हैं। यह सत्य और न्याय की जीत है। एक मनगढ़ंत साजिश के मामले में राहुल गांधी का बरी होना यह साबित करता है कि इस देश में हमेशा सत्य और न्याय की ही जीत होगी और सबसे बढ़कर, इस देश का संविधान विजयी होगा।

यूपी कांग्रेस चीफ आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हमारे देश की न्यायपालिका और संविधान पर भरोसा रखा है। हमें पूरा यकीन था कि सच को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। सच कभी हारता नहीं, हमेशा उसी की जीत होती है और आज सच की ही जीत हुई है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-10-26 17:30:04

Share:

Leave A Reviews

Related News