Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी पर भाजपा का हमला गलत, लोकतंत्र में आलोचना स्वाभाविक : सौगत रॉय


कोलकाता, 19 नवंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत को बदनाम करने के आरोप, बंगाल में धर्मांतरण के दावे, एसएफआई और एबीवीपी के बीच झड़प तथा अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में दमकल टीम भेजे जाने के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर राजनीति कर रही है और विरोधियों को परेशान करने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

कोलकाता, 19 नवंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत को बदनाम करने के आरोप, बंगाल में धर्मांतरण के दावे, एसएफआई और एबीवीपी के बीच झड़प तथा अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में दमकल टीम भेजे जाने के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर राजनीति कर रही है और विरोधियों को परेशान करने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाने पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश गए थे, जहां उन्होंने हिंदुस्तान की आर्थिक स्थिति पर बयान दिया और बेरोजगारी की समस्या को उठाया। इसमें अपमान की क्या बात है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहां-कहां जाते रहते हैं। लोकतंत्र में यह सब होता ही है।

बंगाल में धर्मांतरण के भाजपा के आरोप पर सौगत रॉय ने कहा कि इस बारे में किसी के पास कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि ईसाइयों पर भाजपा का यह हमला पूरी तरह गलत है। ईसाई एक छोटा अल्पसंख्यक समुदाय है, जो शांति से रहता है। इस तरह के सवाल उठाना सांप्रदायिक काम है और ऐसा नहीं होना चाहिए।

कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच बुक स्टॉल लगाने को लेकर हुई हिंसक झड़प पर उन्होंने कहा कि वह इसकी पूरी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी सीपीएम या एसएफआई का बुक स्टॉल देखती है, वहां हमला कर देती है। भाजपा अपनी किताबें नहीं बेचती है, बल्कि दूसरों के किताबों के स्टॉल लगाने पर हमला करती है। उन्होंने कहा कि तृणमूल का एसएफआई से कोई तालमेल नहीं है, सीपीएम से भी कोई तालमेल नहीं है, लेकिन भाजपा का बुक स्टॉल पर हमला सरासर गलत है और इसकी निंदा होनी चाहिए।

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि एबीवीपी भाजपा का संगठन है, जो आरएसएस से जुड़ा है। मेडिकल कॉलेज में मेडिकल इंटर्न आंदोलन कर रहे थे, उन पर भी रात में जाकर हमला किया गया और मेडिकल कॉलेज के अंदर ईंटें फेंकी गईं। इसकी निंदा होनी चाहिए।

अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में दमकल की टीम जाने को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह तो परेशान करना ही उनका काम है। अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर कई बार हमला हुआ, कब्जा करने की कोशिश की गई और पुलिस घुसा दी गई। अब दमकल के नाम पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इसकी निंदा करते हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Date & Time : 2026-11-19 17:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News