Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन हैं: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर’ करार दिया है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली के दौरान राहुल गांधी के वियतनाम दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल समस्या हैं, समाधान नहीं।

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘रिजीम चेंज गैंग’ अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने के हसीन सपने देख रहा है, लेकिन सवाल केवल सत्ता का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासी विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जुटे हैं। ऐसे में विपक्ष के सत्ता हासिल करने के नापाक मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब देश उत्साह और आनंद के साथ दशहरा जैसे पर्व मनाता है, तब राहुल गांधी विदेश निकल जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को केवल समस्याएं गिनाने वाले नेताओं की नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान देने वालों की जरूरत है।

उन्होंने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि वे केवल समस्या बनकर न रहें, बल्कि कभी समाधान भी बनें। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1984 में सिखों के खिलाफ हुई हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने उस दौर की भयावह घटनाओं को याद करते हुए कहा कि देश उन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकता, जब सिख भाई-बहनों की हत्या की गई और उन्हें आग में झोंक दिया गया।

रैली निकालने के बजाय उन घटनाओं के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के सामने असली सवाल सत्ता का नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 140 करोड़ जनता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-22 17:35:03

Share:

Leave A Reviews

Related News