Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजद के 15 साल के शासनकाल में बिहार की स्थिति बेहद खराब थी : रामकृपाल यादव


पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने विपक्ष के आरोपों, महिलाओं की सुरक्षा, नीट पेपर लीक मामले, प्रधानमंत्री के विदेश दौरे और प्रशासनिक कार्रवाई जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अब कानून का राज है और अपराधियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने विपक्ष के आरोपों, महिलाओं की सुरक्षा, नीट पेपर लीक मामले, प्रधानमंत्री के विदेश दौरे और प्रशासनिक कार्रवाई जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अब कानून का राज है और अपराधियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।

दरअसल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और जीविका दीदियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। तेजस्वी यादव ने कहा था कि जीविका दीदी के गैस सिलेंडर खाली हैं और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि राजद के 15 साल के शासनकाल में बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "राजद के राज में महिलाओं का अपहरण, लूट और अपराध आम बात थी। हालात ऐसे थे कि लोग अपने परिवार की महिलाओं को बाहर भेजने से डरते थे। आज बिहार में अमन-चैन है, कानून का राज है और सरकार सुशासन के लिए लगातार काम कर रही है।"

उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी अगर अपराध करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और कानून अपना काम कर रहा है। नीट पेपर लीक मामले पर बोलते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि जिन लोगों ने लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों को कानून जितनी सजा देने की अनुमति देता है, उससे भी ज्यादा सजा मिलनी चाहिए। लाखों बच्चे महीनों मेहनत करते हैं और जब पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं तो उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है।" रामकृपाल यादव ने कहा कि मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं और मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे और विदेशी निवेश के मुद्दे पर राम कृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर दौरा देशहित में होता है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की ग्रोथ इंजन बन रहा है और कई देशों के साथ विकास एवं निवेश को लेकर महत्वपूर्ण समझौते होंगे।

वहीं, पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ दिए गए निर्देशों का भी उन्होंने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई रिश्वत लेते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उसे सीधे जेल भेजा जाना चाहिए।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News