Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजस्थान: जैसलमेर के खेत में जोरदार धमाका, किसान बाल-बाल बचा


जयपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के जैसलमेर जिले में गुरुवार को मोहनगढ़ थाना क्षेत्र की नहरी पट्टी में एक खेत में हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोट की आवाज करीब दो से तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके में संदिग्ध बम के टुकड़े पास में खड़े एक ट्रैक्टर से भी टकरा गए।

जयपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के जैसलमेर जिले में गुरुवार को मोहनगढ़ थाना क्षेत्र की नहरी पट्टी में एक खेत में हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोट की आवाज करीब दो से तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके में संदिग्ध बम के टुकड़े पास में खड़े एक ट्रैक्टर से भी टकरा गए।

गनीमत रही कि खेत में काम कर रहा किसान सुरक्षित बच गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि मोहनगढ़ के पास ही चांधन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित है।

किसान द्वारकाराम ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे पता चला कि उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया है। वह मोबाइल तलाशने के लिए ट्रैक्टर से थोड़ी दूर चला गया। तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया और देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।

द्वारकाराम ने बताया कि धमाके के बाद उसके पिता तुलसीराम ने उसे तुरंत जमीन पर लेट जाने के लिए कहा, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि कहीं दूसरा बम भी न गिर जाए।

विस्फोट के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सेना को भी जानकारी दी गई।

पुलिस और सेना के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और खेत से संदिग्ध विस्फोटक वस्तु के अवशेष बरामद किए।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि खेत में करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। विस्फोट के टुकड़े पास खड़े ट्रैक्टर से भी टकराए, जिससे उसे नुकसान पहुंचा।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी क्षेत्र के आसपास खेतों में बम जैसी वस्तुएं गिरी थीं।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोटक वस्तु कहां से आई और किन परिस्थितियों में यह धमाका हुआ। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-29 23:05:04

Share:

Leave A Reviews

Related News