जयपुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के दो अलग-अलग जिलों में रविवार को दो कंपनियों में आग लग गई। इन घटनाओं में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दोनों ही कंपनियों में आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
![]()
जयपुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के दो अलग-अलग जिलों में रविवार को दो कंपनियों में आग लग गई। इन घटनाओं में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दोनों ही कंपनियों में आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
एक घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जहां धानुका नाम की कंपनी में भीषण आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें उठने के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, कंपनी में जैविक खाद और कृषि में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का निर्माण किया जाता है। दमकलकर्मी मेघराज ने बताया की सुबह 9 बजे के करीब कंट्रोल रूम से फोन के जरिए सूचना मिली की कोटपुटली के केशवाना औधोगिक क्षेत्र में बनी धानुका कंपनी में आग लगी है। जिस पर नीमराणा ,बहरोड, सोतानाला कोटपुटली से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
कंपनी में आग किस कारण लगी, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी में तैयार होने वाले जैविक खाद और कृषि दवाइयों के कारण आग की स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है।
दूसरी घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जहां संचालित मल्टी स्पेशलिटी कंपनी में रविवार सुबह करीब 10.30 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कंपनी में प्लास्टिक आइटम बनाए जाते हैं। वहीं प्लास्टिक आइटम बनाने में केमिकल का भी इस्तेमाल होता है। इसलिए बड़ी मात्रा में कंपनी के अंदर केमिकल और प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैली और चंद सेकंड में ही पूरे प्लांट को अपनी आगोश में ले लिया।
आग की सूचना खुशखेड़ा स्थित रीको फायर स्टेशन में दी गई सूचना मिलते ही लगभग आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आधे घंटे में ही पूरा प्लांट चलकर राख हो गया।
भिवाड़ी नगर परिषद और रिको फायर स्टेशन से पहुंची गाड़ियां कंपनी में लगी आग बुझाने के साथ-साथ ही आसपास के दूसरे प्लांट में भी आग फैलने से बचाने में लगी रहीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। हालांकि आगजनी में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कंपनी पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।
--आईएएनएस
डीसीएीसीएच/
Leave A Reviews