Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रजत पाटीदार के लिए आसान नहीं होगा खिताब का बचाव करना: अनिल कुंबले

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि रजत पाटीदार के लिए आईपीएल 2026 में खिताब का बचाव करना बड़ी चुनौती होगी। कुंबले ने कहा कि पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पहली बार चैंपियन बनने के बाद इस सीजन उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा होंगी। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि रजत पाटीदार के लिए आईपीएल 2026 में खिताब का बचाव करना बड़ी चुनौती होगी। कुंबले ने कहा कि पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पहली बार चैंपियन बनने के बाद इस सीजन उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा होंगी। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

फाफ डू प्लेसिस के आरसीबी से जाने के बाद रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। रजत की अगुवाई में पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रजत की कप्तानी में टीम इस साल खिताब का बचाव कर पाती है या नहीं।

अनिल कुंबले ने 'जियोस्टार' से कहा, "रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी टीम के लिए लगातार टाइटल जीतना आसान नहीं होगा। इससे पहले सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही लगातार ट्रॉफी जीत पाए हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि रजत पाटीदार का बतौर कप्तान पहला सीजन दमदार रहा। जब उन्हें कप्तान बनाया गया, तो हमारे में से कई लोग हैरान थे, क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि विराट फिर से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने पाटीदार के साथ जाने का फैसला किया और इसका फायदा हुआ। उन्हें सिर्फ मध्य प्रदेश की कप्तानी का अनुभव था, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था।"

कुबंले ने रजत की कप्तानी की जमकर सराहना करते हुए कहा, "रजत के पास कप्तानी का जितना अनुभव था उसके हिसाब से उन्होंने टीम की अगुवाई शानदार तरीके से की। उन्होंने अपने गेंदबाजों का सही तरह से इस्तेमाल किया। कुल मिलाकर रजत की कप्तानी लाजवाब रही। आरसीबी ने एक मजबूत गेंदबाजी अटैक बनाया है और उनके स्पिनर्स ने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यही फर्क था। फिर से खिताब जीतना अब मुश्किल होगा, क्योंकि उम्मीदें बहुत ज्यादा होंगी। हालांकि, रजत दबाव में शांत दिखते हैं। यही उनकी सबसे अच्छी बात है। इसका उन्हें मेरे हिसाब से फायदा मिलना चाहिए।"

कुंबले का मानना है कि वेंकटेश अय्यर के लिए शुरुआती मुकाबलों में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वेंकटेश अय्यर शुरू में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। आप वही शुरुआती इलेवन चाहेंगे, जिसने 18 साल बाद ट्रॉफी उठाने में आपकी मदद की थी। देवदत्त पडिक्कल को इलेवन में खेलना चाहिए। वह चोट के कारण पिछले सीजन कुछ अहम मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन वह शानदार फॉर्म में हैं। जब आरसीबी पहले बॉलिंग करेगी तो वह इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभाएंगे।" कुंबले ने कहा कि आरसीबी अगर पहले गेंदबाजी करेगी, तो सुयश शर्मा टीम के इम्पैक्ट खिलाड़ी हो सकते हैं। कुंबले ने कहा कि आगामी सीजन के लिए आरसीबी मजबूत टीम दिख रही है।

--आईएएनएस

एसएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News