Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रक्षाबंधन को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, शहर में बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान


लखनऊ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। देश भर में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और संबंध का त्योहार रक्षाबंधन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर अन्य राज्यों की तरह यूपी पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाजनक यातायात को लेकर सतर्क और सक्रिय मोड में है।

लखनऊ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। देश भर में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और संबंध का त्योहार रक्षाबंधन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर अन्य राज्यों की तरह यूपी पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाजनक यातायात को लेकर सतर्क और सक्रिय मोड में है।

इसको लेकर गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए एसपी ट्रैफिक बरेली अकमल खान ने जानकारी दी कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार है और इस अवसर पर बहुत सारी महिलाएं और उनके साथ के परिजन सड़कों पर निकलेंगे। भारी तादाद में लोगों का एक जगह से दूसरी जगह आवागमन होगा। बसों के माध्यम से भी बहुत सारी महिलाएं एक स्थान से दूसरे स्थान पर और एक जनपद से दूसरे जनपद को जाएंगी।

ऐसे में हम लोगों ने महिलाओं की सुविधा के साथ सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं। किसी प्रकार की कोई भी ऐसी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए हम लोगों ने बड़े वाहनों का डायवर्जन प्लान विकसित किया है। उन्होंने कहा कि झुमका से लेकर बिलवा, धाम बिलवा, इसके अलावा लालपुर गांव कट, इन्वर्टिस तिराहा, बुखारा मोड़, इन सब जगहों से भारी वाहन शहर के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इसके अलावा, शहर के भीतर भी करीब 32 स्थान ऐसे हैं, जहां पर हम लोगों ने वन-वे या फिर इस प्रकार की व्यवस्था की है ताकि किसी भी प्रकार से आमजन को यातायात में कोई भी समस्या न हो। उन्होंने कहा कि किसी के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहो, इसके लिए बरेली पुलिस अलर्ट मोड में है।

--आईएएनएस

डीके/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News