Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रक्षाबंधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल को बीएपीएस की ओर से बांधी गई महंत स्वामी महाराज के आशीर्वाद वाली राखी

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था की ओर से परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के आशीर्वाद से अभिमंत्रित राखी बांधी गई। मुंबई स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के तीर्थस्वरूप स्वामी ने राजभवन में राज्यपाल को राखी बांधकर महंत स्वामी महाराज का आशीर्वाद और शुभकामनाएं पहुंचाईं।

इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने महंत स्वामी महाराज के प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने बीएपीएस संस्था द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता, समाज सेवा और मानवीय कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन समाज के लिए प्रेरणादायी सेवा कार्य कर रहा है।

राज्यपाल ने महंत स्वामी महाराज के आशीर्वाद को बड़े आनंद और श्रद्धाभाव से स्वीकार किया तथा उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और सादर प्रणाम प्रेषित किए।

बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) भारत सहित दुनिया के कई देशों में आध्यात्मिक, सामाजिक और मानवीय सेवा गतिविधियां संचालित करती है। संस्था धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।

रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के बीच राजभवन में बीएपीएस प्रतिनिधियों और महाराष्ट्र के राज्यपाल की यह मुलाकात भी उत्सव का एक विशेष हिस्सा रही।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News