Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मेघालय के मुख्यमंत्री ने नेताजी की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की बहाली का आश्वासन दिया


शिलांग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने शनिवार को रिंजाह स्थित आरआर कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय गैर-आदिवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। यह मुलाकात हाल ही में खासी छात्र संघ (केएसयू) के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की तोड़फोड़ के बाद हुई।

शिलांग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने शनिवार को रिंजाह स्थित आरआर कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय गैर-आदिवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। यह मुलाकात हाल ही में खासी छात्र संघ (केएसयू) के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की तोड़फोड़ के बाद हुई।

कॉनराड संगमा ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा का निरीक्षण किया और निवासियों से बातचीत कर उनकी चिंताओं को सुना। केएसयू की काले झंडे वाली मोटरसाइकिल रैली के दौरान शिलांग के विभिन्न स्थानों पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं।

मुख्यमंत्री ने निवासियों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की बहाली की जाएगी और बहाली कार्य के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किए।

मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि राज्य सरकार तोड़फोड़ या किसी भी ऐसी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी जो शिलांग और मेघालय के अन्य हिस्सों में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग कर सकती है।

उन्होंने राज्य में रहने वाले विभिन्न समुदायों के बीच शांति, एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

यह तोड़फोड़ केएसयू की रैली के दौरान हुई, जिसका आयोजन छात्र संगठन द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए किया गया था।

शिलांग में मोटरसाइकिल रैली के दौरान कई स्थानों पर हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं ने निवासियों में चिंता बढ़ गई।

राज्य सरकार ने कहा है कि हिंसा और तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

तोड़ी गई प्रतिमा का विशेष महत्व है क्योंकि नेताजी का शिलांग से ऐतिहासिक संबंध है।

सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार 1927 में इस पहाड़ी शहर का दौरा किया था और 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए फिर से यहां आए थे।

आरआर कॉलोनी में यह प्रतिमा 23 जनवरी, 2023 को नेताजी की जयंती के अवसर पर स्थापित की गई थी।

निवासियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री संगमा ने समुदाय को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शहर के शांतिपूर्ण सामाजिक ताने-बाने की रक्षा करने और समुदायों के बीच तनाव पैदा करने वाली घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य प्रशासन द्वारा केएसयू रैली से जुड़ी अशांति के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने और घटनाओं से प्रभावित निवासियों द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के प्रयासों के बीच हो रहा है।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News