Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों पर ओपी राजभर का तंज, कहा- लोगों को गुमराह कर रहे अखिलेश यादव


लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों पर आईएएनएस से ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वे कभी वहां गए हैं; उनको मालूम है कि राम मंदिर का दरवाजा किधर है। उनके (अखिलेश यादव) पास रुपये की चोरी का कौन सा सबूत आ गया? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बारे में हमको इतना पता है कि खाता न बही, जो अखिलेश यादव कहें वही सही।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार और सुफिया तंत्र को ऐसी कोई जानकारी नहीं है और इनका पता चल गया। ये सब झूठ बोलने और गुमराह करने वाले लोग हैं।

'इंडिया' गठबंधन की बैठक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में जितने लोग जुट रहे हैं, सब दगे हुए कारतूस हैं। टीएमसी बंगाल चुनाव हार गई, कांग्रेस राजस्थान में चुनाव हारी और समाजवादी पार्टी का भी वही हाल है। दगे हुए कारतूस से कभी फायरिंग नहीं की जा सकती है। उनका गठबंधन बेहाल है।

राजभर ने कहा कि यूपी में सपा के अलावा किस पार्टी का जनाधार है? यूपी में कांग्रेस के पास सिर्फ दो विधायक हैं। आराधना मिश्रा 'मोना' प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट से और वीरेंद्र चौधरी महाराजगंज की फरेंदा सीट से विधायक हैं। बंगाल में टीएमसी के पास क्या बचा है।

मोहम्मद ओवैसी के बहराइच दौरे को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को कहीं आने-जाने से कोई नहीं रोक सकता। हांलाकि इतना जरूर कहना है कि देश के इतिहासकारों ने जो इतिहास लिखा है, उसको पढ़ना है। आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 585 राजाओं को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनको उन राजाओं के इतिहास के बारे में भी पढ़ना चाहिए।

वाराणसी नगर निगम की ओर से मीट की दुकानों को दूसरी जगह ले जाने की योजना पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि घनी आबादी के बीच में होने की वजह से शहर से बाहर दुकान लगाने का तय किया गया है और यह अच्छी पहल है।

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सभी मदरसों के सर्वे कराए जाने को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार का अच्छा कदम है और इसकी सराहना की जानी चाहिए। यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली बार 62 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती संपन्न कराई गई है। जो परीक्षा हो रही है सरकार उसको भी सकुशल संपन्न कराने का काम करेगी।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News