Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामगढ़ के स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट; चार मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर

रांची, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में शनिवार देर शाम फर्नेस (भट्ठी) में ब्लास्ट होने से चार मजदूर झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य मामूली रूप से झुलसे हैं। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात्रि पाली में प्लांट में उत्पादन का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फर्नेस में विस्फोट हो गया और वहां काम कर रहे चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्लांट के अन्य कर्मचारियों ने हंगामा या।

चार मजदूरों के झुलसने और एक की हालत गंभीर होने की जानकारी के बावजूद प्लांट प्रबंधन की ओर से घटना को मामूली बताया गया है। हादसे के कारणों, सुरक्षा इंतजामों और घायलों की स्थिति पर प्रबंधन की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। फर्नेस ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल विस्फोट के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और कामगारों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में 9 अगस्त 2026 को भी फर्नेस ब्लास्ट की घटना हुई थी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। अब एक बार फिर फर्नेस में विस्फोट और चार मजदूरों के झुलसने की घटना ने प्लांट में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

Date & Time : 2026-10-25 11:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News