Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'रामायण' के लक्ष्मण ने किया पीएम मोदी की अपील का समर्थन, बोले-संकट आने से पहले तैयारी जरूरी

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। टीवी के मशहूर धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले सुनील लहरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्ल्टफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का समर्थन किया, जिसमें लोगों से फिजूल खर्च कम करने और भविष्य के संकटों को ध्यान में रखते हुए बचत करने की बात कही गई थी।

अभिनेता ने लोगों से इस संदेश को राजनीति की नजर से नहीं, बल्कि देशहित और समझदारी के नजरिए से देखने की अपील की।

वीडियो की शुरुआत करते हुए सुनील लहरी कहते हैं, ''प्रणाम दोस्तों। पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कुछ चीजों पर खर्च कम करने की बात कही थी। कुछ लोगों ने इस बात को सकारात्मक, जबकि कुछ लोगों ने नकारात्मक रूप में लिया।''

सुनील लहरी ने कहा कि किसी भी बात को समझने से पहले उसके पीछे का उद्देश्य जरूर देखना चाहिए। जो लोग प्रधानमंत्री की बात का विरोध कर रहे हैं, उनसे मैं सिर्फ एक सवाल पूछना चाहता हूं, जब किसी घर में कोई बड़ा संकट आता है, तो क्या लोग अपने खर्चों में कटौती नहीं करते?"

वीडियो में सुनील लहरी ने कहा, ''प्रधानमंत्री की अपील देश के हित को ध्यान में रखकर की गई है। आने वाले समय में हो सकता है किसी तरह की गड़बड़ी आए। इसके लिए आज ही हम उसका हल निकाल लें।''

अभिनेता ने एक कहावत का उदाहरण देते हुए कहा कि आग लगने के बाद कुआं नहीं खोदा जाता, बल्कि पहले से तैयारी करते लेते हैं।

सुनील लहरी ने वीडियो में देश की आर्थिक स्थिति और विदेशी निर्भरता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''अगर हम फ्यूल, सोना-चांदी और उन चीजों पर फिजूल खर्च कम करेंगे, जिनके लिए भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है, तो इससे देश का बहुत पैसा बच सकता है।''

उन्होंने कहा कि भारत का काफी पैसा और डॉलर विदेशी देशों में चला जाता है। ऐसे में अगर लोग जरूरत के हिसाब से खर्च करें और बचत की आदत डालें, तो इससे देश और आम लोगों दोनों को फायदा होगा।

वीडियो के आखिर में अभिनेता ने लोगों से इस बात पर सोचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर देश का पैसा बचेगा और लोग बचत करेंगे, तो इसका फायदा आखिरकार देशवासियों को ही मिलेगा। जय श्री राम।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News