Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: कल सिंहपुर शिव मंदिर में विराजेंगे विघ्नहर्ता, चल रही विशेष तैयारी


रामनगर। ग्राम पंचायत पुरैना स्थित  सिंहपुर शिवालय  में भक्तों के लिए एक और हर्ष का अवसर आने वाला है।

शिवालय सिंहपुर के समर्पित शिवभक्त, ग्राम देवरी कला निवासी  मनीष तिवारी (मोनू)* द्वारा,सपरिवार शिवालय सिंहपुर पहुंचकर भगवान गणेश जी की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना का श्रीगणेश विधि-विधान से किया गया है।

जानकारी के अनुसार, माता भवानी पार्वती जी एवं भगवान महामृत्युंजय भोलेनाथ जी के सुपुत्र, प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता, गणाध्यक्ष श्री गणेश भगवान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना कल शिवालय सिंहपुर में संपन्न होगी।

इस शुभ अवसर पर सभी शिवभक्तों, श्रद्धालुजनों से आग्रह है कि कल शिवालय सिंहपुर में पधार कर भगवान श्री गणेश जी महाराज के स्थापना दर्शन, पूजन-अर्चन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

बताया गया कि इस अवसर पर शिवालय सिंहपुर के आगामी विकास की रूपरेखा को लेकर भी भक्तों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि सभी के सहयोग से मंदिर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार क्रियान्वित किया जा सके।

मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर है।

Date & Time : 2026-09-13 13:59:33

Share:

Leave A Reviews

Related News