
रामनगर। नगर के वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। नगर में खुले में संचालित कबाड़ की दुकानों ने मोहल्लों का जीना दूभर कर दिया है। ताजा मामला वार्ड नम्बर 12 का है, जहाँ कबाड़ दुकान के आसपास कचरे का अंबार लगा है।
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कबाड़ी द्वारा जमा किया गया कचरा, प्लास्टिक की पन्नियां और बोतलों के बंडल सड़क तक फैले हुए हैं। हवा चलने पर ये पन्नियां उड़-उड़ कर आसपास के खाली भूखंडों, नालियों और लोगों के आंगनों में जा रही हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि दुकान के बाहर दिनभर कचरे की छंटाई होती है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। भूखंडों में बिखरा कचरा बारिश में नालियों को जाम कर रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्यवाही न होना आम है
मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि शहर के बीच में खुले में चल रही इन कबाड़ दुकानों को बाहर शिफ्ट किया जाए और कचरा फैलाने पर जुर्माना लगाया जाए, ताकि वार्डों को कचरा मुक्त बनाया जा सके।


Leave A Reviews