रांची, 2 सितंबर (आईएएनएस)। रांची में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में निगम की टीम ने बुधवार को लालपुर थाना क्षेत्र के हरिओम टावर में संचालित चार कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। इनमें पतंजलि आईएएस एकेडमी, मोशन और पाठशाला समेत चार संस्थान शामिल हैं।
![]()
रांची, 2 सितंबर (आईएएनएस)। रांची में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में निगम की टीम ने बुधवार को लालपुर थाना क्षेत्र के हरिओम टावर में संचालित चार कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। इनमें पतंजलि आईएएस एकेडमी, मोशन और पाठशाला समेत चार संस्थान शामिल हैं।
नगर निगम के अनुसार, इन संस्थानों को पहले ही ट्रेड लाइसेंस से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए नोटिस दिया गया था। नोटिस के बावजूद संचालन जारी रहने पर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संस्थानों को सील कर दिया। निगम की टीम ने संस्थानों के दस्तावेज और ट्रेड लाइसेंस की स्थिति की जांच की। नियमों का पालन नहीं पाए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
नगर निगम ने इससे पहले भी शहर के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। निगम के सर्वे में रांची में करीब 1,364 व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान सामने आए थे। इनमें 831 कोचिंग संस्थान हैं। इनमें से केवल 68 के पास ट्रेड लाइसेंस होने की जानकारी सामने आई थी। इसी आधार पर निगम ने पहले चरण में 20 बड़े कोचिंग संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन्हें तय समय के भीतर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ट्रेड लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया था।
निगम ने नियमों का पालन नहीं करने पर संस्थानों को सील करने की चेतावनी दी थी। निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति या वैध अनुज्ञप्ति के व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा 455 और झारखंड नगरपालिका अनुज्ञप्ति नियमावली, 2017 की कंडिका 19 एवं 20 का उल्लंघन है।
निगम ने जिन कोचिंग संस्थाओं को नोटिस किया था, उनमें अमान्स मोशन एकेडमी, न्यूटन ट्यूटोरियल्स, सीएलएटी प्रेप, पाठशाला, करियर फाउंडेशन, एमएस लर्निंग रिसोर्सेज, डिजाइन क्वेस्ट, एमबीए अचीवर्स, ग्रैविटी एजुकेशन, नेशनल सीएलएटी एकेडमी, मास्टर माइंड्स, पेजेस लाइब्रेरी, द ब्लैक बोर्ड, एके एकेडमी और हिनू स्थित डी-क्यूब क्लासेज समेत कई संस्थान शामिल थे।
--आईएएनएस
एसएनसी/डीकेपी
Leave A Reviews