Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रांची में केंद्रीय मनोविज्ञान संस्थान की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर के बाद पुलिस ने शुरू की जांच


रांची, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में मनोविज्ञान की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कांके थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपी छात्र से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

रांची, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में मनोविज्ञान की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कांके थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपी छात्र से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता सीआईपी में नैदानिक मनोविज्ञान की प्रशिक्षु के तौर पर कार्यरत थीं और संस्थान के स्नातकोत्तर छात्रावास में रह रही थीं। इसी छात्रावास में नैदानिक मनोविज्ञान के एमफिल का छात्र सार्थक चौधरी भी रहता था। वह छात्रावास के कमरा संख्या 54 में रह रहा था। शिकायत में कहा गया है कि छात्रावास के नियमों के तहत छात्रों को एक-दूसरे के कमरों में आने-जाने की अनुमति है।

इसी के तहत पीड़िता 28 जून की रात करीब 10 बजे मनोवैज्ञानिक परीक्षण से संबंधित अभ्यास और पढ़ाई के लिए सार्थक चौधरी के कमरे में गई थीं। पीड़िता के अनुसार, कमरे में कुछ देर पढ़ाई और अभ्यास करने के बाद उन्हें अचानक चक्कर आने लगा। इस दौरान सार्थक ने अपनी स्टील की बोतल से उन्हें पानी पीने के लिए दिया।

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने शुरू में पानी पीने से हिचकिचाहट जताई, लेकिन आरोपी के बार-बार आग्रह करने पर उन्होंने पानी पी लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पानी पीने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी। इस दौरान आरोपी ने उन्हें बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और कमरे से बाहर जाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की। इसके आधार पर कांके थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के दौरान पीड़िता के बयान, घटनास्थल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

Date & Time : 2026-10-05 15:10:03

Share:

Leave A Reviews

Related News