Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति समेत भाजपा नेताओं ने की स्वदेशी अपनाने की अपील


नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने बुनकरों को बधाई दी है। इसके साथ ही नेताओं ने देशवासियों से हथकरघा के उत्पादों को अपनाने की अपील की है।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने बुनकरों को बधाई दी है। इसके साथ ही नेताओं ने देशवासियों से हथकरघा के उत्पादों को अपनाने की अपील की है।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, "भारत की हथकरघा परंपरा एक जीवंत विरासत है, जो कलाकारी, मजबूती और पीढ़ियों से चली आ रही कारीगरी से बुनी गई है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर, हम उन बुनकरों और कारीगरों को सलाम करते हैं जिनकी लगन इस अनमोल विरासत को जिंदा रखती है। साथ ही टिकाऊ रोजगार पैदा करती है और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाती है। हाथ से बुनी हर चीज हमारी संस्कृति की समृद्धि और आत्मनिर्भरता की भावना को दर्शाती है। आइए, हथकरघा उत्पादों को चुनकर, स्थानीय कारीगरों का समर्थन करके और 'वोकल फॉर लोकल' व 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को मज़बूत करके उनके अमूल्य योगदान का जश्न मनाएं।"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देशभर के बुनकरों के श्रम, कौशल और हमारी सदियों पुरानी विरासत का सम्मान। कोटा डोरिया जैसे अद्भुत हैंडलूम उत्पाद हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के सशक्त प्रतीक हैं। आइए हैंडलूम अपनाएं, स्थानीय बुनकरों का साथ निभाएं और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं।"

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सभी को बधाई। भारत का हथकरघा क्षेत्र, जो हमारे स्वतंत्रता आंदोलन से गहराई से जुड़ा था, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता का प्रतीक है। हथकरघा बुनाई की कला को संरक्षित करने और इसे एक नया आयाम देने के लिए, मोदी जी ने 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' की शुरुआत की।

इसके अलावा वैश्विक व्यापार समझौतों और घरेलू सहयोग के माध्यम से बुनकरों के लिए नए अवसर पैदा करके मोदी सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। यह दिन हमें इस क्षेत्र के उत्पादों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर इसे समर्थन देने के अपने संकल्प को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करें।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पोस्ट पोस्ट किया, "भारतीय हैंडलूम केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। आइए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अपने पसंदीदा हैंडलूम उत्पाद खरीदें, उसके साथ एक वीडियो बनाकर राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के साथ साझा करें और हमारे बुनकरों की कला, कौशल तथा इस अमूल्य धरोहर को दुनिया तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाएं।"

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े सभी बुनकर भाई-बहनों को 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। हथकरघा भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत है, जो हमें हमारी परंपराओं से जोड़ता है। आइए इस अवसर पर हम सभी हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें।"

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारतीय कला संस्कृति को वैश्विक पटल पर नई ख्याति प्रदान करने वाले हमारे परिश्रमी बुनकर भाई-बहनों को 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आइए, लोकल के लिए वोकल के मंत्र को आत्मसात करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर अपने स्वदेशी उद्यमों, शिल्प परंपराओं व कला को संवर्धित करने का संकल्प लें।"

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, "स्वदेशी से स्वावलंबन की भावना के साथ 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण के लिए समर्पित सभी बुनकर साथियों को 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस'की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के हथकरघा क्षेत्र को नई पहचान, नया सम्मान और वैश्विक मंच पर विशिष्ट स्थान मिला है।

'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' हमारे समृद्ध हस्तशिल्प, स्वदेशी भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त अवसर है। आज जब देश विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है, तब टेक्सटाइल क्षेत्र देश की नई ताकत बनकर उभर रहा है। आइए, इस अवसर पर 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को अपनाते हुए स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों को सशक्त बनाएं। बुनकर भाई-बहनों के हाथों से बने उत्पादों को अपनाकर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दें।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश की महेश्वरी, चंदेरी एवं अन्य पारंपरिक समृद्ध हथकरघा कला ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। ये हमारी समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, अपने कुशल बुनकरों के परिश्रम, भारतीय हस्तकला की समृद्ध विरासत और स्वदेशी उत्पादों का सम्मान करें। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और हस्तकरघा से जुड़े लाखों परिवारों का समर्थन करें।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "समस्त परिश्रमी बुनकरों एवं कुशल हस्तशिल्पी साथियों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! राजस्थान की समृद्ध हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान है। आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प के अनुरूप हमारी सरकार स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अद्भुत शिल्प परंपरा के संवाहक तथा 'वोकल फॉर लोकल' से 'लोकल टू ग्लोबल' के संकल्प को सशक्त बनाने वाले सभी बुनकरों, शिल्पकारों एवं प्रदेश वासियों को 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। हथकरघा भारत की आत्मनिर्भरता, कौशल, सृजनशीलता और सांस्कृतिक अस्मिता का जीवंत प्रतीक है। आइए, स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सभी परिश्रमी बुनकरों और हस्तशिल्पियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हथकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और सृजनशीलता की जीवंत पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से स्वदेशी को जन-आंदोलन बनाया है। आइए, स्वदेशी हथकरघा उत्पादों को अपनाएं और अपने कारीगरों, स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को शक्ति दें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारतीय हस्तकला, परंपरा और आत्मनिर्भरता के सशक्त प्रतीक हमारे बुनकरों एवं शिल्पकारों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी सृजनशीलता, कौशल और अथक परिश्रम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान प्रदान करते हैं। आइए, स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर अपने बुनकरों और हस्तशिल्प से जुड़े परिवारों का उत्साहवर्धन करें।"

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News