Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रेहान वाड्रा प्रदर्शनी विवाद पर राजनीति गलत, बीकानेर हाउस को अपने नियम तय करने का हक : रामचंद्र राव

हैदराबाद, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव ने बीकानेर हाउस में आयोजित कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से कुछ तस्वीरों को हटाए जाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले को पूरी तरह से प्रबंधन के नियमों के अनुरूप और जायज बताया है। साथ ही, उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए निमंत्रण का स्वागत करते हुए इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया।

रामचंद्र राव ने कहा कि बीकानेर हाउस में लगाई गई प्रदर्शनी में कुछ ऐसी तस्वीरें लगाई गई थीं, जो सोसाइटी और उसके प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ थीं। प्रबंधन ने जब इन तस्वीरों पर आपत्ति जताई और उन्हें हटाने के लिए कहा, तो यह बिल्कुल सही कदम था।

उन्होंने कहा कि हर सोसाइटी और प्रबंधन के अपने नियम और कायदे होते हैं। अगर प्रदर्शनी में उन नियमों के खिलाफ जाकर कोई तस्वीर या सामग्री दिखाई जाती है, तो उसका विरोध होना स्वाभाविक है।

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले पर राजनीति करना गलत है। प्रबंधन के नियमों और रेगुलेशन के तहत ही कोई भी प्रदर्शनी आयोजित की जा सकती है। जब प्रबंधन खुद आपत्तिजनक तस्वीरों पर ऐतराज जता रहा है, तो उन्हें वहां प्रदर्शित करना उचित नहीं है। बीकानेर प्रबंधन ने नियमों के अनुसार ही कांग्रेस नेताओं से जुड़ी कुछ तस्वीरों पर रोक लगाई थी। यह पूरी तरह से उनके अधिकार क्षेत्र में आता है और इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किए जाने पर रामचंद्र राव ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए सम्मान की बात है कि इजरायल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को अपने देश के स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित किया है। इजरायल का यह कदम भारत के साथ उसके मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से आतंकवाद से लड़ने वाले देशों के साथ खड़ा रहा है। भारत की तरह इजरायल भी आतंकवाद का पीड़ित रहा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच सहयोग और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आज अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद ने एक नया और खतरनाक रूप ले लिया है, जिससे लड़ने के लिए पूरी दृढ़ता की जरूरत है। आतंकवाद से प्रभावित सभी देशों को एकजुट होकर इस वैश्विक खतरे के खिलाफ लड़ना चाहिए।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

Date & Time : 2026-10-23 12:00:06

Share:

Leave A Reviews

Related News