Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रेलवे भर्ती : 1,688 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 15 अक्टूबर से खुलेगा पोर्टल

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (एनटीपीसी)- स्नातक के कुल 1,688 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आरआरबी की ओर से गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (एनटीपीसी) - स्नातक पोस्ट के लिए जारी कुल 1,688 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12 या इससे समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। हालांकि, आवेदकों की न्यूनतम और अधिकतम आयु की जानकारी अधिसूचना में नहीं दी गई है लेकिन इसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रथम चरण कंप्यूटर-आधारित टेस्ट, दूसरा चरण कंप्यूटर-आधारित टेस्ट, टाइपिंग स्किल टेस्ट (पद के अनुसार), दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के तहत लेवल 2 और लेवल 3 के अनुसार प्रतिमाह होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आरआरबी की ओर से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल पोर्टल समय-दर-समय चेक करते रहें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Date & Time : 2026-09-22 15:00:04

Share:

Leave A Reviews

Related News