Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सागर शराब कांड में दो और अफसरों पर गिरी गाज, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

भोपाल 8 सितंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में हुए नकली शराब से हुई मौतों के मामले में कार्रवाई का दौर जारी है। पहले जहां तीन अवसर निलंबित किए गए थे वहीं अब दो और अफसर पर गाज गिरी है। एसडीओपी और एसडीएम को हटा दिया गया है वहीं इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू हो गई है। दरअसल पिछले दिनों सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब ने बड़ा कोहराम मचाया।

जिलाधिकारी प्रतिभा पाल के अनुसार अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है और इस जांच के दौरान यह पता किया जाएगा कि आखिर इसके कारण क्या है और इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो। जांच की जिम्मेदारी जैसीनगर के एसडीएम को सौंपी गई है।

इससे पहले इस मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया था और दो अन्य अधिकारी बंडा के एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि और बंडा एसडीएम आरती यादव को भी पद से हटाया गया है। इस घटना को लेकर सियासत भी जोरों पर हो रही है। कांग्रेस लगातार सरकार पर हमले कर रही है और राज्य में शराब माफियाओं का कब्जा होने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं ,दूसरी ओर सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

Date & Time : 2026-09-08 17:30:05

Share:

Leave A Reviews

Related News