
तेंदूखेड़ा, देशबंधू। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नगर परिषद सालीचौका में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर परिषद अध्यक्ष राकेश (कैलाश) सिलावट के निर्देशन में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता अभियान के अगले चरण में अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्य बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों से संपर्क किया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा नगर परिषद के कचरा संग्रहण वाहनों में ही कचरा डालने की अपील की गई।
इसके पश्चात नगर के वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 स्थित मुक्तिधाम और पार्क परिसर में पौधारोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए स्वच्छता की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण बड़कुर, पार्षद किरण मेहरा, राजेश पटेल, हक्केलाल, पार्षद प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश मामुलिया, एल्डरमेन भैरव प्रसाद मेहरा, राजेंद्र पटेल, सरस्वती राजेंद्र विश्वकर्मा सहित गणमान्य नागरिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भवानी शर्मा एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त नगर की दिशा में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।
Leave A Reviews