Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शानविका चौहान के किरदार ने दिलाई पहचान, संचिता बासु बोलीं-इससे ज्यादा खुशी क्या होगी


मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री संचिता बासु इन दिनों चर्चित वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' को लेकर सुर्खयों में चल रही हैं। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सीरीज को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री संचिता बासु इन दिनों चर्चित वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' को लेकर सुर्खयों में चल रही हैं। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सीरीज को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

अभिनेत्री ने बताया कि 'ठुकरा के मेरा प्यार' उनके करियर का बेहद खास प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी हो रही है कि लोगों की तरफ से हमारी सीरीज को इतना प्यार मिल रहा है, जिसके लिए सभी का तहे दिल से धन्यवाद और इसी तरह पूरी टीम को ढेर सारा प्यार देते रहिए।"

संचिता बसु ने फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखते हुए सीजन 3 को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, "हमारे दर्शकों के मैसेज मेरे पास आते रहते हैं कि इसका समापन मत करो और भी सीजन लेकर आओ। यह देखकर अच्छा भी लगता है लेकिन मैं सच कहूं तो इसकी कोई स्टोरी लिखी नहीं गई है, जिससे हमें भी लगता है कि आगे क्या होगा। हा, अगर फैंस का प्यार मिलता रहा, तो कुछ अच्छा ही होगा। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए हमारे राइटर को टैग कीजिए कि वो कुछ अच्छी और नई कहानी लिखें।"

सीरीज में अभिनेत्री शानविका चौहान के किरदार में है, जिसे न सिर्फ प्यार मिला बल्कि अभिनेत्री को ज्यादातर लोग इसी नाम से जानते हैं। इस पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि एक एक्टर के इससे ज्यादा खुशी की क्या बात हो सकती है कि दर्शक उसे उसके किरदार से ही याद रख रहे हैं।

उन्होंने कहा, "शानविका चौहान किरदार मेरे दिल के करीब इसलिए रहा है क्योंकि यह हिंदी में मेरा पहला किरदार है। इससे पहले मैंने साउथ में काम किया है। मैं खुद को बहुत ब्लेस्ड फील करती हूं कि लोगों ने इस किरदार को इतना प्यार दिया है।"

अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर संचिता बासु ने कहा कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो बहुत जल्द उनके फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि उन्होंने फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-09-10 13:15:07

Share:

Leave A Reviews

Related News