Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सांदीपनि विद्यालय नरसिंहपुर में 'मेरे सपनों का भारत' प्रतियोगिता: विजेताओं को मिले पुरस्कार


नरसिंहपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह सांदीपनि विद्यालय नरसिंहपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमितेंद्र नारोलिया, जिला मॉनिटरिंग समिति सदस्य, अध्यक्ष के रूप में  मनमोहन सलूजा , विशिष्ट अतिथि के रूप में  भारती  एवं  राजेश माखीजा  उपस्थित रहे। संस्था प्राचार्य  प्रभात मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों की चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। चित्रों में विषय की सूक्ष्म अभिव्यक्ति एवं विद्यार्थियों की सोच को विशेष रूप से सराहा गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय की  रामेश्वरी पटेल एवं  शायना फरहीन ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

उद्बोधन की श्रृंखला में विशिष्ट अतिथि मनमोहन सलूजा ने विद्यार्थियों की कला, प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि  अमितेंद्र नारोलिया ने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता करने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने का मार्गदर्शन प्रदान किया।

इसके पश्चात अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

चित्रकला प्रतियोगिता

- प्रथम स्थान — प्रियंका मेहरा, कक्षा 12वीं
- द्वितीय स्थान — कृतिका सिलावट, कक्षा 9वीं
- तृतीय स्थान — सिद्धि नेमा, कक्षा 9वीं

भाषण प्रतियोगिता

- प्रथम स्थान — रिचा गोस्वामी, कक्षा 9वीं
- द्वितीय स्थान — रिहान अली, कक्षा 9वीं
- तृतीय स्थान — स्तुति तिवारी, कक्षा 9वीं

प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली समस्त छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनव लखेरा एवं सायना फरहीन द्वारा किया गया। अंत में संस्था प्राचार्य  प्रभात मिश्रा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रतिभागी छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के प्रति रचनात्मक योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Date & Time : 2026-09-21 11:13:25

Share:

Leave A Reviews

Related News