Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चार वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गौरझामर पुलिस ने किया गिरफ्तार


गौरझामर। पुलिस अधीक्षक सागर  अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी एवं एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन में थाना गौरझामर पुलिस द्वारा चार वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

दिनांक 21 सितंबर 2026 को थाना गौरझामर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गौरझामर के प्रकरण में फरार चल रहा स्थाई वारंटी महेश पिता राधेश्याम अग्रवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजमार्ग लोलरी, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे बैठा हुआ है।

सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम तत्काल महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे पहुंची, जहां घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेश पिता राधेश्याम अग्रवाल बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय देवरी से जारी स्थाई वारंट, प्रकरण क्रमांक 951/08, धारा 34, 36 आबकारी अधिनियम के संबंध में तस्दीक कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार आरोपी के भतीजे अमन अग्रवाल को फोन के माध्यम से दी गई। आरोपी को थाना गौरझामर लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा माननीय न्यायालय देवरी में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल रहली में दाखिल कराया गया।

चार वर्ष से चल रहा था फरार

गिरफ्तार स्थाई वारंटी महेश अग्रवाल उक्त आबकारी अधिनियम के प्रकरण में पिछले लगभग चार वर्षों से फरार चल रहा था। स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार ऐसे फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी की जा रही है।

सराहनीय योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रधान आरक्षक  प्रमोद सोनकर एवं आरक्षक शिवप्रताप का सराहनीय योगदान रहा।

Date & Time : 2026-09-21 11:50:35

Share:

Leave A Reviews

Related News