Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच, सभी सांसदों को नियमों का पालन करना चाहिए : दर्शन सिंह चौधरी

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने कथित तौर पर सदन के अंदर टेबल पर चढ़कर विरोध किया, वह संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने कथित तौर पर सदन के अंदर टेबल पर चढ़कर विरोध किया, वह संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

उन्होंने कहा कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है और यहां सभी सांसदों को नियमों और परंपराओं का सम्मान करते हुए अपनी बात रखनी चाहिए।

चौधरी के मुताबिक, इस तरह का व्यवहार न केवल सदन की कार्यवाही को बाधित करता है, बल्कि जनता के बीच गलत संदेश भी देता है।

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं। राहुल गांधी और उनके सहयोगी दलों को बात रखने का मौका दिया गया था, लेकिन वे इस बारे में बात करने को तैयार नहीं थे।"

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता नहीं हैं, बल्कि वे उन करोड़ों लोगों की आवाज हैं जिन्होंने ट्रेजरी बेंच के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक के सभी नेता मिलकर जनता की भावनाओं और समस्याओं को संसद के अंदर उठाते हैं। जब राहुल गांधी कोई मुद्दा सदन में रखते हैं, तो वह आम जनता की आवाज को सामने लाने का काम करते हैं।

इसके साथ ही, आनंद भदौरिया ने एसआईआर को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के भीतर, खासकर पश्चिम बंगाल में, एसआईआर के नाम पर अनियमितताएं हो रही हैं और ऐसी ही शिकायतें उत्तर प्रदेश से भी सामने आ रही हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस मामले में उठाए गए कदम की सराहना करते हुए इसे सही दिशा में बताया।

भदौरिया ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाया कि वह भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पीडीए समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/जीकेटी

Share:

Leave A Reviews

Related News