Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का दावा: गाजा में 1.25 लाख से अधिक त्वचा संक्रमण के मामले


नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी विस्थापितों के लिए काम कर रही संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने गाजा पट्टी में पैर पसार रहे नए संकट की ओर ध्यान दिलाया है। एजेंसी के अनुसार गाजा में एक लाख से ज्यादा लोग त्वचा संबंधी संक्रमण झेल रहे हैं।

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी विस्थापितों के लिए काम कर रही संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने गाजा पट्टी में पैर पसार रहे नए संकट की ओर ध्यान दिलाया है। एजेंसी के अनुसार गाजा में एक लाख से ज्यादा लोग त्वचा संबंधी संक्रमण झेल रहे हैं।

एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए बताया कि वह गाजा में हजारों मरीजों का इलाज कर रही है जो त्वचा संबंधी संक्रमणों से पीड़ित हैं। वीडियो में गंदे पानी का जमावड़ा, उसमें रेंगते कीड़े और अपनी तकलीफ साझा करते लोग देखे जा सकते हैं।

एजेंसी के अनुसार, अब तक 1,25,000 से अधिक मामलों की रिपोर्ट की गई है, जो चूहों और कीड़ों से फैल रहे संक्रमण के कारण हुए हैं।

यूएनआरडब्ल्यूए ने लिखा कि उसकी स्वच्छता टीमें उन क्षेत्रों में सुरक्षित कीटनाशकों का छिड़काव कर रही हैं। ये ऐसे अस्थायी शिविर हैं जहां बड़ी संख्या में विस्थापित रह रहे हैं।

एजेंसी का कहना है कि ईंधन, कीटनाशक, टेंट और दवाओं की समस्या बहुत गंभीर बनी हुई है। इस कारण राहत कार्य पर असर पड़ा है। एजेंसी ने गाजा में स्वच्छता और चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। दावा किया कि जो सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं वो नाकाफी हैं।

गाजा में सैकड़ों हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी अभी भी टेंटों में रह रहे हैं, और पुनर्निर्माण की कमी तथा साफ पानी की समस्या के चलते बीमारियों और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर कई लोगों की हत्या कर दी थी और बड़ी तादाद में लोगों को अगवा किया था। इसके बाद से ही इजरायली सशस्त्र सेना आईडीएफ ने गाजा में हमास के खिलाफ मुहिम चलाई और शीर्ष लीडर्स का खात्मा किया। अक्टूबर 2025 में अमेरिका समेत कई देशों की मध्यस्थता के बाद सीजफायर का ऐलान हुआ।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News