Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शरद पूर्णिमा पर गौतम अदाणी ने अदाणी विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों से मुलाकात की, कहा- शिक्षा सशक्त बनाती है


अहमदाबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अदाणी विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों के मुलाकात की, जिसमें डॉक्टर, सीए, इंजीनियर्स, पुलिस और मार्चेंट नेवी ऑफिसर आदि शामिल थे।

अहमदाबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अदाणी विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों के मुलाकात की, जिसमें डॉक्टर, सीए, इंजीनियर्स, पुलिस और मार्चेंट नेवी ऑफिसर आदि शामिल थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इन प्रेरणादायक पूर्व छात्रों से मिलना इस बात की एक सशक्त याद दिलाता है कि जब प्रतिभा को अवसर मिलता है, और जब शिक्षक हर बच्चे के सपनों पर विश्वास करते हैं, तो शिक्षा क्या-क्या संभव बना सकती है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "शरद पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर, चौदह असाधारण युवाओं से मिलना बहुत सुखद रहा। ये चौदह अलग-अलग जीवन-यात्राएं हैं और चौदह प्रेरणादायक कहानियां, जिनकी शुरुआत अदाणी विद्या मंदिर से हुई थी।

डॉक्टरों और वकीलों से लेकर आईआईटी इंजीनियर्स, सीए, वैज्ञानिकों, पुलिस और मर्चेंट नेवी अधिकारियों तक, ये युवा दिखाते हैं कि प्रतिभा और सही अवसर मिलने पर क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।"

पोस्ट के अंत में अदाणी ने कहा, "इन प्रेरणादायक पूर्व छात्रों से मिलना इस बात की एक सशक्त याद दिलाता है कि जब प्रतिभा को अवसर मिलता है, और जब शिक्षक हर बच्चे के सपनों पर विश्वास करते हैं, तो शिक्षा क्या कुछ संभव कर सकती है। आप सभी पर गर्व है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें!"

अदाणी विद्या मंदिर की स्थापना वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से की गई थी, ताकि हर बच्चा सीख सके, सपने देख सके और उत्कृष्टता की ओर बढ़ सके। अदाणी विद्या मंदिर ने न केवल शैक्षणिक रूप से निपुण छात्र तैयार किए हैं, बल्कि ऐसे व्यक्ति भी गढ़े हैं जो सामाजिक रूप से जागरूक हैं और जिनमें भारतीय मूल्यों की मजबूत नींव है।

अदाणी विद्या मंदिर एक सह-शिक्षा संस्थान है जो समाज के वंचित वर्गों के लिए काम करता है। यह उन हजारों बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है जो अपने परिवारों में पहली बार स्कूल जा रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं। अदाणी विद्या मंदिर ज्ञान के द्वार खोलता है, लोगों को सशक्त बनाता है और गरीबी के दुष्चक्र को तोड़ने में मदद करता है।

--आईएएनएस

एबीएस

Date & Time : 2026-10-25 13:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News